छत्रधारी चालदा महासु महाराज दसऊ मंदिर के गर्भ गृह में आज करेंगे प्रवेश

0
221

साहिया(संवाददाता)। आज दिनभर बारिश के साथ ही छत्रधारी चालदा महासु महाराज नराया गांव से साढे बारह मिनट पर प्रस्थान हो गए देर रात्रि तक महाराज दसऊ मन्दिर के गर्भ गृह में प्रवेश करेंगे।
आज तीन दिवसीय महाराज की यात्रा देर रात्रि तक समाप्त हो जाएगी और चालीस साल बाद छत्रधारी चालदा महाराज दसऊ मन्दिर में विराजमान होंगे दो साल तक महाराज का प्रवास दसऊ में ही रहेगा।रात्रि से ही हो रही बारिश के बीच भी भीड़ कम नहीं हुई हजारों भक्त महाराज की प्रवास यात्रा में सम्मलित हुए। 29 अप्रैल को महाराज समाल्टा मन्दिर से प्रस्थान हुए 29 को रात्रि विश्राम महाराज का नराया गया में ही रहा 3० को भी महाराज नराया गांव ही रूखे। महाराज के जयगारे के साथ साथ जगह जगह महाराज के ऊपर पुष्प वर्षा की गई।महाराज की देव डोली के जगह जगह श्रधालुओं ने दर्शन कर अपनी मन्नत मांगी। इस अवसर वजीर दीवान सिंह राणा,खत दसऊ के स्याणा शूरवीर सिंह चौहान,खत ,मातबर सिंह तोमर, बुद्ध सिंह तोमर,जालम सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY