महिला पहलवानों के समर्थन में कर्णप्रयाग में थाली बजाकर किया प्रदर्शन

0
153

कर्णप्रयाग/ देहराूदन(संवाददाता)। जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रही महिला पहलवानों के समर्थन में केंद्र सरकार को जगाने के लिए कर्णप्रयाग में थाली बजा कर प्रदर्शन किया तथा सभा के पश्चात राष्ट्रपति को ज्ञापन उपजिलाधिकारी, कर्णप्रयाग के जरिये प्रेषित किया गया।
इस अवसर पर ज्ञापन में कहा गया कि कॉमनवैल्थ से लेकर ओलंपिक तक देश की झोली पदकों से भरने वाले पहलवान, नयी दिल्ली में जंतर-मंतर पर कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह, महिला पहलवानों का यौन शोषण करते हैं, इसलिए उनके विरुद्ध कार्यवाही की जानी चाहिए।
इस अवसर पर ज्ञापन में कहा गया कि यह बेहद अफसोस की बात है कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार के राज में देश की महिला खिलाडिय़ों के यौन शोषण के आरोपी के खिलाफ एफआईआर करवाने के लिए भी उच्चतम न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ा रहा है. ऐसा इसलिए क्योंकि आरोपी, सत्तापक्ष से संबंधित है।
ज्ञापन में कहा गया कि खेल संघों के पदाधिकारियों पर खिलाडिय़ों के यौन शोषण के आरोप का यह इकलौता मामला नहीं है. बीते मार्च के महीने में उत्तराखंड में चमोली जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव और कोच नरेंद्र शाह का क्रिकेट में भविष्य बनाने की इच्छुक बच्ची से बेहद अश्लील बातें करता हुआ ऑडियो वाइरल हुआ थ मुकदमा दर्ज हुआ और आरोपी को गिरफ्तार होते ही तुरंत जमानत मिल गयी।
इस दौरान ज्ञापन में कहा गया कि खेल संघों के पदाधिकारियों द्वारा खिलाडिय़ों के यौन उत्पीडऩ और ऐसे करने के आरोपियों का त्वरित बचाव, दोनों ही आम हैं. यह इसी तरह चलता रहा तो देश भर में खेल में करियर बनाने की इच्छुक युवतियों के लिए घर से बाहर निकलना ही मुश्किल हो जाएगा।
ज्ञापन में कहा गया कि यह कैसी विडंबना है कि खेल संघ, यौन कुंठा से भरे लोगों के कब्जे में हैं। खेल और खिलाडिय़ों को ऐसे लोगों से मुक्त कराने के लिए आवश्यक है कि महिला पहलवानों द्वारा उठाए गए मामले में कठोर कार्यवाही हो. बृजभूषण शरण सिंह को तत्काल भारतीय कुश्ती संघ और संसद से बर्खास्त करके गिरफ्तार किया जाये. इस प्रकरण की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाये। उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के प्रकरण में भी जांच एवं समुचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों भाकपा माले के राज्य सचिव इन्द्रेश मैखुरी, सुभाष गैरोला पूर्व अध्यक्ष, नगरपालिका,कर्णप्रयाग मुकेश नेगी, जिला अध्यक्ष, कॉंग्रेस, बीरेन्द्र सिंह मींगवाल अध्यक्ष, व्यापार संघ, कर्णप्रयाग मदन मोहन चमोली गढ़वाल कमेटी सदस्य, भाकपा(माले), किशन सिंह बिष्ट, गढ़वाल कमेटी सदस्य, भाकपा(माले), अरविंद चौहान संयोजक, परिवर्तन यूथ क्लब, सुभाष रावत पूर्व कनिष्ठ प्रमुख, कर्णप्रयाग, राजेन्द्र सिंह नेगी, जिला सचिव, डीवाईएफआई, कुशल बिष्ट, माकपा बीना कुँवर, राकेश कोटियाल गौतम मिंगवाल, ग्राम प्रधान, मटियाला, देवराज रावत, महामंत्री, व्यापार संघ, कर्णप्रयाग, भगवती प्रसाद थपलियाल, अनूप चौहान पूर्व जिला अध्यक्ष, आप, आयुष नेगी छात्र संघ अध्यक्ष,कर्णप्रयाग, आयुष राज उपाध्यक्ष, छात्र संघ, कर्णप्रयाग, जयविशाल रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य, सिरण, पुष्कर रावत, अजय किशोर भण्डारी अध्यक्ष, कॉंग्रेस सेवा दल यूथ ब्रिगेड, राम दयाल सचिव, अंबेडकर स्मृति समिति, कर्णप्रयाग, संदीप कुमार आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY