साथ में नाश्ता कराकर उज्जवल भविष्य की दी कामना

0
164

देहरादून(प्रमुख संवाददाता)। पुलिस महकमें में रहकर अफसर के बाहर तैनात रहने वाला कोई पुलिसकर्मी जब सेवानिवृत्त होता है तो उसके मन में एक ही आशा होती है कि उसकी विदाई यादगार रहे लेकिन पुलिस महकमें में सेवानिवृत्त होने वाले कम कर्मचारियों की ही मुराद पूरी हो पाई होगी? हालांकि एडीजी अभिनव कुमार के यहां तैनात एक कर्मचारी जब कल वर्षों तक नौकरी करने के बाद सेवानिवृत्त हो रहा था तो एडीजी ने उस कर्मचारी को जिसे पुलिस मुख्यालय में मदन चाचा के नाम से पहचानते हैं उसे अपने साथ कुर्सी पर बैठाया और उसे नाश्ता कराया तथा स्टॉॅफ को भी उन्होंने कर्मचारी की विदाई पार्टी में नाश्ता कराकर उसे अच्छा काम करने के लिए प्रशस्ति पत्र भी दिया। अपने अफसर से प्रशस्ति पत्र और उनके साथ बैठकर नाश्ता करने वाले मदन चाचा अभिनव कुमार की इस सोच को देखकर कायल हो गये और वह भावुकपन में यह कहने से भी नहीं चूके कि अभिनव जैसे अफसर पुलिस में कम देखने को मिलते हैं।
बीते रोज पुलिस मुख्यालय में पुलिसकर्मी मदन बडथवाल 36 साल की नौकरी पूरी करके जब सेवानिवृत्त हो रहे थे तो उनकी तैनाती एडीजी अभिनव कुमार के कार्यालय के बाहर ड्यूटी देने की थी। पुलिस मुख्यालय में बडे-बडे अफसरों के साथ तैनात रहे मदन चाचा ने जबसे एडीजी अभिनव कुमार के कार्यालय में अपनी तैनाती दे रखी थी तो वह कभी भी किसी भी फरियादी को वहां इंतजार कराते हुए नहीं दिखाई दिये थे और जब वह कल सेवानिवृत्त हो रहे थे तो उन्होंने इस बात की कल्पना भी नहीं की थी कि जिस एडीजी अभिनव कुमार द्वारा बजाये जाने वाली घंटी के बाद वह दरवाजा खोलकर उनके पास पहुंचते थे वह एडीजी अभिनव कुमार उनके सेवानिवृत्त होने पर उन्हें और उनके स्टाफ को विदाई पार्टी देंगे। अभिनव कुमार ने पुलिस मुख्यालय में मदन चाचा के नाम से पहचान बनाने वाले पुलिसकर्मी को शानदार ढंग से विदाई देने के लिए उसे अपने कक्ष में बुलाया और अपने साथ कुर्सी पर बैठाकर उसे टेबल पर ही नाश्ता कराया और उसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मी के अच्छे कार्य को लेकर उसे प्रशस्ति पत्र भी सौंपा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए यह भी कहा कि वह आज भले ही पुलिस महकमें से सेवानिवृत्त हो रहे हैं लेकिन वह हमेशा पुलिस परिवार के सदस्य रहेंगे और उन्हें जीवन में भी कभी कोई संकट आये तो वह सीधा उनके मोबाइल नम्बर पर उन्हें अपनी परेशानी बतायें और वह उस परेशानी को जरूर हल करेंगे।

LEAVE A REPLY