पीएम मोदी विश्व के ऐसे लोकप्रिय नेता जिनके मन की बात करोड़ लोग सुन चुके :माला राज्य लक्ष्मी

0
155

उत्तरकाशी(चिरंजीव सेमवाल )। टिहरी लोकसभा सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम के 1०० वें संस्करण से पूर्व प्रेस वार्ता कर कहा मन की बात कार्यक्रम आकाशवाणी पर प्रसारित किया जाने वाला एक अत्यंत ही लोकप्रिय कार्यक्रम है।
उन्होंने कहा कि इस माह मन की बात कार्यक्रम के 1००वें संस्करण का आयोजन 3० अप्रैल पूरे होने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी विश्व के ऐसे लोकप्रिय नेता है जिनके मन की बात को अब तक करोड़ लोग सुन चुके हैं। प्रधानमंत्री के प्रेरणा से समाज में अनेकों सुधार हुये है जैसे स्वच्छता अभियान बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ,योगा,मिलेट, जैसे अनेकों कार्यक्रम लोग अपने जीवन में अपना रहें हैं। इस क्रम में मन की बात के 1०० वें एपिसोड को सीमान्त जनपद उतरकाशी के बोर्डर एरिया हर्षिल में लोगों के साथ सुना जायेगा।
इस दौरान जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र राणा ने कहा कि पीएम मोदी का मनकी बात का सौ एपीसोड पूरा हो रहा है। मन की बात कार्यक्रम से सामाजिक अभियानों को गति प्रदान की है एवं आम जनमानस को प्रोत्साहित करने का कम किया। जिले के पुरोला, यमुनोत्री, गंगोत्री विधानसभा के 539 बूथों पर रविवार को पीएम के 1०० वहां संस्करण पर विशेष आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक बूथ में कम से कम सौ लोगों से अधिक लोग रहेंगे । राणा ने बताया की पीएम मोदी ने बोर्डर एरिया के गांव को बाईब्रेट विलेज विकसित करने का निर्णय लिया है । उन्हें अंतिम गांव न कहकर पहला गांव संबोधित करने को कहा जो सराहनीय पहल है और देश के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को समाज की मुख्य धारा से जोडऩे का अथक प्रयास किया है।

LEAVE A REPLY