देहरादून(नगर संवाददाता)। कोरोना संक्रमणकाल में विभिन्न अस्पतालों में आउटसोर्स के माध्यम से अनेकों पदों पर से हटाये गये कर्मचारियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर सचिवालय कूच किया और जहां पर पुलिस ने बैरीकैडिंग लगाकर रोक लिया और इस बीच प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक होने के बाद सभी वहीं पर धरने में बैठ गये और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
यहां स्टेट फ्रंटलाइन हेल्थ वक्र्स यूनियन के बैनर तले सभी हटाये गये कर्मचारी गांधी रोड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह कोरंगा व महासचिव अभिषेक कैन्तुरा के नेतृत्व में इकटठा हुए और वहां से राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार होश में आओ, होश में आओ, डिर्गियां है लेकिन नौकरी नहीं है नारों के साथ सचिवालय कूच किया। इस दौरान विभिन्न मार्गों से होते हुए सभी जैसे ही सुभाष रोड के पास पहुंचे तो पुलिस ने बैरीकैडिंग लगाकर रोक लिया और इस बीच प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक होने के बाद सभी वहीं पर धरने में बैठ गये और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि 1662 कार्मिकों का भविष्य अधर में लट गया है और जब तक सरकार द्वारा रिक्त पदों पर सीधी भर्ती नहीं की जाती है त त समस्त कर्मचारियों को सररकारी आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से रिक्त पदों पर समायोजित किया जो और भविष्य में अगर सरकार द्वारा रिक्त पदों पर सीधी भर्तियां की जाती है तो कोविड कर्मचारियों को परीक्षा में 15 प्रतिशत की छूट दी जाये और उन्हें निरंतर सेवा विस्तार दिया जाये। वक्ताओं ने कहा कि उनके पास डिग्री तो है लेकिन नौकरी नहीं है और कोरोना काल में विभिन्न अस्पतालों में आउटसोर्स के माध्यम से विभिन्न पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी और जिन्होंने महामारी के समय सरकार से कंधे से कंधा मिलाकर काम किया और सरकार ने 15 मार्च को समस्त कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी है। वक्ताओं ने कहा कि और जिसके उपरांत कर्मचारियों पर आर्थिक संकट आ गया है और समस्त कर्मचारी धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो गये है और निरंतर उनका आंदोलन जारी है लेकिन कर्मचारियों के हित में सरकार द्वारा अभी तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है जिससे कर्मचारियों में रोष बना हुआ है। वक्ताओं ने कहा कि जल्द ही नियुक्ति नहीं दी गई तो आंदोलन को तेज किया जायेगा। इस अवसर पर कई वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस अवसर पर संजय सिंह कोरंगा, आकाश सिंह रावत, प्रशांत वर्मा, अभिषेक कैन्तुरा, प्रशांत नौटियाल, लोकेश सौंधी, श्रुति रावत, प्रियंका नेगी, कमल बिष्ट, मुकेश सती, सौरभ मनोडी, संजय कन्नौजिया आदि शामिल रहे।