देश को मिले 91-एफ एफ ट्रांसमीटर, पीएम मोदी ने उत्तरकाशी को भी दी सौगात

0
160

उत्तरकाशी(चिरंजीव सेमवाल)। नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत में रेडियो कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 91 एफ एफ ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया। इनमें उत्तराखंड का उत्तरकाशी जिला भी शामिल है। एफ एफ शुरू होने से उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में सालों से बंद पड़े रेडियो कार्यालय के दिन भी बहुरेंगे। इससे 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 84 जिलों को फायदा मिलेगा। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों और आकांक्षी जिलों में एफ एफ रेडियो संपर्क को बढ़ावा मिलेगा। पीएम के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 1००वीं कड़ी के प्रसारण से दो दिन पूर्व रेडियो सेवाओं का यह विस्तार किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज ऑल इंडिया रेडियो की एफ एफ सेवा का ये विस्तार ऑल इंडिया एफ एफ बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऑल इंडिया रेडियो के 91 एफ एफ ट्रांसमिशन की ये शुरुआत देश के 85 जिलों के 2 करोड़ लोगों के लिए उपहार की तरह है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अभी कुछ दिन बाद मैं रेडियो पर श्मन की बातश् का 1००वां एपिसोड करने जा रहा हूं। ‘मन की बातÓ का ये अनुभव, देशवासियों से इस तरह का भावनात्मक जुड़ाव केवल रेडियो से ही संभव था। मैं इसके जरिए देशवासियों के सामथ्र्य से और सामूहिक कर्तव्यशक्ति से जुड़ा रहा। उन्होंने कहा कि एफ एफ ट्रांसमिशन से बन रही इस कनेक्टिविटी का एक और आयाम है। देश की सभी भाषाओं और विशेषतौर पर 27 बोलियों वाले इलाकों में इन एफ एफ ट्रांसमिशन्स से प्रसारण होगा। इस मौके पर टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी साह ने उत्तरकाशी के मनेरा में आकाशवाणी एफ.एम शुरू होने पर जनपद वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि आज जनपद में एफएम का शुभारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि अब जनपद में संचार का एक और साधन बढ़ गया है। एफएम के माध्यम से सुदूरवर्ती लोगों को देश की गतिविधियों की जानकारी मिलने के साथ ही सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं व मनोरंजन की सुविधा भी मिल सकेगी। वही गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि सीमांत जनपद में आज आकाशवाणी एफ.एम का प्रधानमंत्री जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से विधिवत शुभारंभ किया गया। पीएम श्री मोदी की दुर्गामी सोच और विजन से आज हर गरीब को सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे मिल रहा है। पुरोला विधायक दुर्गश्वर लाल ने जनपद वासियों को एफएम ट्रांसमीटर के शुरू होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जनपद में आकाशवाणी एफ.एम शुरू होने से लोगों को सटीक सूचनाएं एवं मनोरंजन की पहुंच बढ़ेगी। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणा, क्षेत्र पंचायत प्रमुख शैलेंद्र कोहली डुंडा क्षेत्र पंचायत प्रमुख मोरी बचन पंवार, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी,भाजपा महिला जिलाध्यक्ष पूनम रमोला, प्रधान संगठन अध्यक्ष प्रताप सिंह रावत,गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेन्द्र बिष्ट,उपनिदेशक आकाशवाणी आर.सी बर्थवाल,सहायक निदेशक दूरदर्शन देहरादून कुलभूषण कुमार एसडीएम चतर सिंह चौहान, जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप भंडारी समेत जिला सूचना अधिकारी सुरेश कुमार अन्य गणमान्य लोगों के द्वारा प्रधानमंत्री के संबोधन को वर्चुअल माध्यम से सुना।

LEAVE A REPLY