सिमोग पहुंची देव पालकियां

0
185

चकराता(संवाददाता)। एक रात्रि प्रवास पर आई महाराज की तीनों देव पालकियां वापस पहुंची सिमोग मन्दिर। शिलगुर, बिजट, चुड़ैश्वर देवता की पालकियां 23 अप्रैल को एक दिन रात्रि प्रवास पर बाडवाला पहुंची थी।
मन्नत पूरी होनें पर खत बिशायल के लेल्टा गांव निवासी त्रेपन सिंह चौहान,विजय सिंह चौहान के परिवार द्वारा प्राचीन शिव मंदिर सिमोग से अपने आराध्य कुल देवता शिलगुर, बिजट, चुड़ैश्वर तीनों देवता की पालकी कों एक रात्रि पूजा हेतू अपने हाल निवास डुमेंट बड़वाला लाया गया था।
उन्होंने बताया कि कई वर्षों पूर्व सिमोग स्थित प्राचीन शिव मंदिर में उन्होंने मन्नत मांगी थीं कि कार्य सफल होनें पर वह देवता की तीनों पालकी कों एक रात्रि अपने आवास पर पूजा हेतु प्रवास पर लाएंगे।एक दिन के सफर में रास्ते में जगह-जगह लोगो ने महाराज के दर्शन किए वह भेट चढाई आज विधि विधान से महाराज के देव चिन्ह और महाराज की पालकियों को मन्दिर के गर्भ गृह में प्रवेश करवाया। इस अवसर पर मंदिर के बजीर कुंवर शर्मा, समिति के अध्यक्ष अध्यक्ष ज्ञान सिंह शर्मा,पुजारी इंद्र दत्त शर्मा,सुरेन्द्र चौहान भीम दत्त शर्मा, खत बाना, विशायल, शिलगांव सहित सभी देव कारिंदे एवं सैकड़ो की संख्या में श्रद्धांलु मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY