महिला ने उधार पैसे देने से इंकार किया तो व्यापारी ने काट दिया गला

0
117

देहरादून(सागर शर्मा)। प्रेमनगर में एक महिला के पास पैसे उधार लेने पहुंचे शख्स को जब महिला द्वारा पैसे उधार देने से मना कर दिया, तो उसने बुजुर्ग महिला को मौत के घाट उतार दिया था। हत्याकांड के खुलासे का टास्क प्रेमनगर थाना प्रभारी और एसओजी प्रभारी को सौंपा गया था और उन्होंने एक-एक कडी जोडते हुए हत्याकांड को अंजाम देने वाले शैतान को खोज निकाला और उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। हत्याकांड को अंजाम देने वाले शैतान ने शराब पी थी और उसके बाद उसने बुजुर्ग का गला काट दिया था। डीआईजी-पुलिस कप्तान ने हत्यारे को पकडने वाली टीम को पचास हजार रूपये ईनाम दिया है। यह हत्याकांड ब्लांइड था और पुलिस को हत्याकांड खोलने के लिए बडी रणनीति अपनानी पडी जिसके बाद हत्याकांड का खुलासा कर दिया गया।
पुलिस कप्तान दलीप कुंवर ने बताया कि बारह अप्रैल को एक बुजुर्ग महिला मंजीत कौर की उसके घर में ही गला काटकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड के खुलासे के लिए प्रेमनगर प्रभारी पीडी भट्ट और एसओजी प्रभारी मुकेश त्यागी को टीमों के साथ मैदान में उतारा गया था और उसने जांच में इलाके के व्यापारी पंकज शर्मा की भूमिका पाई और उससे जब कडी पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था। कप्तान ने बताया कि मंजीत कौर के घर में इलाके के एक व्यापारी पंकज शर्मा का आना-जाना था और बताया कि मनजीत कौर से पकंज शर्मा पैसे उधार मांगने के लिए गया था लेकिन उसने पैसे देने से इंकार कर दिया था तो उसने शराब के नशे में दोबारा घर में गुस्से में जाकर महिला की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि जब महिला द्वारा उसे पैसे उधार देने से साफ इंकार कर दिया तो उसने दोपहर में शराब पी और दोबारा मनजीत कौर के घर पैसे मांगने पहुंच गया। मनजीत कौर उस वक्त सब्जी काट रही थी उसने दोबारा उसे पैसे देने से इनकार कर दिया। आरोपी पंकज ने टेबल पर पड़े सब्जी काटने वाले चाकू से उसपर कई वार करके महिला को मौत के घाट उतार दिया और वहां से फरार हो गया था। पंकज शर्मा ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पहले मथुरा की एक महिला का नाम भी बताया और पुलिस वहां पर भी पहुंची लेकिन बाद में पता चला कि पंकज शर्मा(उर्फ बन्टी) उन्हें गुमराह कर रहा था जिसके बाद उसने इस हत्याकांड में अपना हाथ होना स्वीकार किया।

LEAVE A REPLY