जौनसार में धूमधाम से मनाया गया बिस्सू महोत्सव

0
165

साहिया(राकेश चौहान)। खत उदपाल्टा के विवादित चबरियावा नामक स्थान पर 35 साल बाद खत के लोगो ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर बिस्सू महोत्सव मनाया । खत उदपाल्टा के बिस्सू मैदान चबरियावा नामक स्थान पर उद्यान विभाग ने प्लांटेशन का कार्य करवा दिया था जिसके बाद खत के ग्रामीणों ने एक महीने पूर्व कार्य बन्द करवा दिया। पूर्व प्रधान मोहनलाल शर्मा का कहना है 35 साल बाद फिर से खत के लोगो ने बिस्सू मेले की शुरुवात की पूर्व में किसी कारणवश बिस्सू मेला बन्द हो गया था। आज 9 गांव के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में ढोल धमाऊ के साथ चबरियावा पहुंचे और बिस्सु मनाया है। महिलाओं ने अपनी जौनसारी पोशाक पहनकर तांदी नृत्य किया दिन भर हारूल जेंता रासो आदि पर महिलाओं और पुरुषों ने संगीत पर नृत्य किया गया। इसके साथ ही बमराड, पंजिया डांडा, कुरुडी डांडा,में भी बिस्सू मनाया गया। चबरियावा में इस अवसर पर खत स्याणा राजेंद्र राय,अमर सिंह चौहान,मोहनलाल शर्मा,सतपाल राय,तिलक राम शर्मा,खजान नेगी,सूरत सिंह तोमर,टीकम सिंह राय,जयपाल सिंह बारु दत्त आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY