मेयर के भ्रष्टाचार पर अब फिर मचेगा भूचाल?

0
125

देहरादून(प्रमुख संवाददाता)। राजधानी के मेयर सुनील गामा द्वारा कमाई गई अकूत सम्पत्ति को लेकर अधिवक्ता व समाजसेवी ने अपना मोर्चा खोल रखा है और उनका साफ कहना है कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ लडाई लड रहे हैं और उनकी व्यक्तिगत किसी से कोई लडाई नहीं है लेकिन उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचारमुक्त करने के लिए वह अपनी लडाई हर मोर्चे पर लडते रहेंगे और किसी की धमकियों से वह डरेंगे नहीं।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय पूर्व राजधानी के अधिवक्ता विकेश सिंह नेगी ने राजधानी के मेयर सुनील गामा पर आरोप लगाये थे कि उन्होंने मेयर पद पर तैनात होने के बाद से अब तक कई गुना सम्पत्ति अर्जित कर ली है और इसी के चलते उन्होंने आरटीआई से निकाले गये दस्तावेजों के आधार पर मेयर के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम का मामला दर्ज करने के लिए विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई थी। विजिलेंस में शिकायत दर्ज करने के काफी समय बाद भी अभी तक विजिलेंस ने भ्रष्टाचार अधिनियम का मामला दर्ज नहीं किया है। विकेश सिंह नेगी का साफ कहना है कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को बंद नहीं करेंगे और जल्द कुछ और खुलासा करेंगे जिससे कि वह यह साबित कर देंगे कि मेयर किस तरह से अपनी कुछ जमीनों को बेचने के मिशन में आगे बढ रहे हैं? विकेश सिंह नेगी को कुछ दिन पूर्व ही धमकी भरा एक पत्र भी मिला था लेकिन इस पत्र के बावजूद भी उनके अन्दर डर की कोई भावना देखने को नहीं मिल रही है और उनका साफ आरोप है कि मेयर अपनी एक-दो जमीनों को बेचने के लिए आगे आ रहे हैं और वह जल्द ही इस बात का भी खुलासा कर देंगे। अब देखने वाली बात है कि अगर विकेश सिंह नेगी ने मेयर को लेकर जो अपना आरोप लगाया है उस आरोप को वह मीडिया के सामने कैसे सच साबित करेंगे यह आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा और इससे एक बार फिर कहीं न कहीं मेयर के भ्रष्टाचार को लेकर एक नया तूफान मचता हुआ नजर आ सकता है?

LEAVE A REPLY