देहरादून(नगर संवाददाता)। एसोसिएशन ऑफ प्रोफेशनल इंजीनियर्स एंड टेक्नीकल्स ने अपनी मांगों के समाधान के लिए मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक विभाग के तहसील स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन किया और कहा कि समस्याओं का निदान जल्द नहीं किया गया तो आंदोलन किया जायेगा।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भवन निर्माण रट विकास उपविधि उत्तराखण्ड (संशोधन 2०23) में कुछ संशोधनों की नितान्त आवश्यकता है क्योंकि प्रस्तावित बायलेज एवं संशोधन बिना इंजीनियरों, ड्राफ्टमैनों तथा डिप्लोमा होल्डर्स से बिना सलाह लिए तथा एक वर्ग विशेष के ही हित के लिए बनाये गये हैं।
वक्ताओं ने कहा कि हमारे देश की सरकार का कहना है कि स्किल्ड होगा इण्डिया तभी तो बढ़ेगा इण्डिया लेकिन यहाँ तो टाऊन प्लानिंग विभाग द्वारा समस्त इंजीनियरों ड्राफ्टमैनों तथा डिप्लोमा होल्डर्स को बेरोजगार करने की साजिश की जा रही है जब से प्राधिकरणों का गठन हुआ है तब से इंजीनियर ड्राफ्टमैन तथा डिप्लोमा होल्डर्स को सब प्रकार के मानचित्र बनाने की तथा स्वीकृत कराने की स्वतन्त्रता थी लेकिन 2०16 में अध्यादेश के जरिए इंजीनियरों को दो हेक्टेयर तथा डिप्लोमा होल्डर्स एवं ड्राफ्टमैन को 25० वर्ग मीटर के दायरे में बांध दिया गया था और संशाधन 2०23 में इसे भी खत्म करने की साजिश की जा रही है।
वक्ताओं ने कहा कि एसोसिएशन है कि प्रस्तावित निर्माण एवं विकास उपविधि में कुछ नियमों को पूर्ववत रखा जाये। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ड्राफ्टमैनों तथा डिप्लोमा होल्डर्स को दी गई भवन मानचित्र स्वीकृत कराने की सीमा को पूर्ववत 25० वर्ग मीटर ही रखा जाय तथा इसमें 25० वर्ग मीटर तक के व्यवसायिक मानचित्र बनाने की भी स्वीकृति प्रदान की जाय।
वक्ताओं ने कहा कि इंजीनियरों को मानचित्रीत कराने की सीमा को पूर्ववत दो हेक्टेयर ही रखा जाय। मैदानी क्षेत्रों में एकल आवास हेतु न्यूनतम प्लॉट एरिया 3० वर्ग मीटर ही रखा जाय और नाले से दूरी पूर्व पांच मीटर ही रखी जाय। मैदानी क्षेत्रों में ओपन पार्किंग 23 वर्ग मीटर के स्थान पर 13.75 वर्ग मीटर ही रखी 25० वर्ग मीटर, मल्टीपल यूनिट में पाश्र्व सैटबैक दो मीटर तथा साईड सैटबैक 1.2० मीटर ही रखा जाय। भवन निर्माण एवं विकास उपविधि संशोधन 2०23) में दिये गये संशोधनों में संशोधनों को छोडकर बाकी संशोधन लागू होने पर हमें कोई आपति नहीं होगी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शीघ्र ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज किया जायेगा और इसके लिए रणनीति तैयार की जायेगी। इस अवसर पर अनेकों इंजीनियर एवं ड्राफ्टमैन शामिल रहे।