देहरादून(नगर संवाददाता)। भैरव सेना का 12 सदस्यीय दल करन शर्मा कार्यक्रम संयोजक के नेतृत्व में राजपुर रोड़ स्थित गांधी पार्क के मुख्य द्वार पर विधि-विधान से हवन करके सात दिवसीय पंचगव्य शुद्धीकरण अभियान यात्रा पर रवाना हुआ है।
इस अवसर पर संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष संदीप खत्री ने कहा कि जब वेटिकन सिटी में गैर ईसाई तथा मक्का-मदीना में गैर मुस्लिम प्रतिबंधित हैं तो हिन्दूओं के विश्व विख्यात तीर्थ धामों में अवैध धार्मिक घुसपैठ क्यों की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सभी धार्मिक पंथों के धर्म-स्थलों पर जाने के लिये कुछ ना कुछ नियम हैं परन्तु हिन्दूओं के धर्म स्थलों पर कोई भी कभी भी बिना रोक-टोक तथा नियमों के प्रवेश कर लेता हैा।
उन्होंने कहा कि जिस कारण अवैध धार्मिक घुसपैठ की सूचनायें प्राप्त होती हैं जिससे कि संप्रदायिक घटनाओं का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने कहा कि इसीलिए सनातन धर्म में मां का दर्जा दिये जाने वाली गाय माता से प्राप्त गौ-मूत्र, दुग्ध, दही, घी तथा गंगाजल के मिश्रण से बने पंचगव्य का आचमन समस्त तीर्थों के प्रवेश द्वार पर अनिवार्य किये जाने की मांग की जा रही है।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक करण शर्मा ने कहा कि भैरव सेना द्वारा तीसरी बार पंचगव्य शुद्धीकरण अभियान यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व दो सफल यात्राओं का आयोजन संगठन द्वारा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जिसको की उत्तराखंड के निवासियों सहित समस्त तीर्थों के पुरोहितों तथा संत समाज का सकारात्मक समर्थन मिल रहा है।
इस अवसर पर कार्यक्रम व्यवस्थापक सदस्य संजय पंवार ने कहा कि पंचगव्य शुद्धीकरण अभियान यात्रा देहरादून के गांधी पार्क से प्रारंभ हो कर यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ, पंचबद्री, पंचकेदार, पंच प्रयाग, सहित यात्रा मार्ग में पडऩे वाले समस्त तीर्थों से होते हुए समापन दिवस पर ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचेगी तथा परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती के द्वारा समापन की जायेगी।
इस अवसर पर कार्यक्रम में वक्ताओं सहित भगवा ध्वज देने के लिए शामिल रहे राज्य आंदोलनकारी मनोज ध्यानी, वरिष्ठ समाजसेवी एवं पार्षद राकेश पंडित, वरिष्ठ समाजसेवी देवेंद्र डोभाल, डॉक्टर माधव मैठाणी, भैरव सेना के पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष गौतम बाली, भैरव सेना की जिला अध्यक्ष सरोज शाह, सागर जायसवाल, सुरेश शर्मा, गणेश जोशी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।