भाजपा सरकार कर रही लोकतंत्र की हत्या

0
140

ऋषिकेश(संवाददाता)। नगर निगम ऋषिकेश के चन्द्रेश्वर नगर के वार्ड नम्बर दो में जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत महानगर महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित नुक्कड़ बैठक का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरूषों ने भाग लिया ।
कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने कहा कि लोकतंत्र की आस्था वाले जिस देश को लंबे संघर्ष और बलिदान के बाद आजादी मिली थी आज उन्हीं सिद्धांतों को नष्ट करने का कार्य केंद्र की मोदी सरकार कर रही है मोदी सरकार  लोकतंत्र की हत्या पर आमादा है। केंद्र की इस प्रकार की साजिशों के कारण आज देश एक बड़े  संक्रमण के दौर से गुजर रहा है जिसे कांग्रेस संगठन किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी।आज राहुल गांधी की सदस्यता बहाल करने के लिए व लोकतंत्र की रक्षा के लिये पूरे देश में जय भारत सत्याग्रह आंदोलन के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें धरना, प्रदर्शन किये जा रहे हैं आज संविधान के मूल उद्देश्य के साथ ही आम आदमी की अभिव्यक्ति की आजादी को चोट पहुँचाने का कार्य केन्द्र सरकार द्वारा किया जा रहा है । कांग्रेस के पूर्व  राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा देश के वर्तमान हालात का रिपोर्ट कार्ड थी जिससे केंद्र की मोदी सरकार घबरा गई  है ।राहुल गांधी केंद्र सरकार के  ख़िलाफ आवाज उठाने वाले देश के एकमात्र नेता है, देश के संवैधानिक अधिकारों पर केंद्र सरकार द्वारा लगातार चोट पहुँचाई जा रही है और कांग्रेस इसका डटकर विरोध कर रही है और करेगी । सत्याग्रह आंदोलन के  माध्यम से कांग्रेस के कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का पर्दाफाश कर रहे हैं ।
महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह व महिला महानगर अध्यक्ष नीलम तिवारी ने कहा कि कांग्रेस का सत्याग्रह आंदोलन बड़े संघर्ष का आगाज है ।जनता आज भाजपा के षडयंत्रों को भली प्रकार से समझ रही है ।देश के प्रधानमंत्री जनता के मन की पीड़ा को समझने का प्रयास ही नहीं कर रहे हैं बल्कि देश के गौरव,किसान,बेरोजगार,महिलाएँ को निराशा की ओर धकेलने का काम कर रहे हैं । यह सरकार  पूंजीपतियों पर मेहरबान है। राहुल गांधी जिस तरीके से केंद्र सरकार की पोल खोल रहे हैं उससे सरकार डर गई है इसलिए केंद्र की सरकार को बौखलाहट में लोकतंत्र का गला घोंटकर राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करनी पड़ी । आज प्रदेश में पेपर लीक मामला, शराब सस्ती शिक्षा महँगी, बेरोजगारी और महँगाई सरकार की विफलता के प्रमाण है ।व्यापार मडल अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि केंद्र सरकार  व राज्य सरकार दोनों ही शासन में फेल साबित हुई।  भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एक जुट होकर सड़कों पर उतरना होगा और सरकार के विरूद्ध प्रदर्शन कर इनको उखड फेंकना होगा।सभा में त्रिलोकीनाथ तिवारी, सुग्रीव यादव, पुरंजय राजभर, ओम प्रकाश, स्वामी नाथ, रामगृह सिंह, सुदर्शन यादव, तारा, कमलावती, मेवाती, श्यामवती, लोरी प्रसाद गौड़, मीरा देवी, सुन्दर लाल, मीरा देवी, सुमन, शीला, आरती, अभिनंदन देवि, शीला देवी, प्रमीला, ऊषा, मनरावती देवी, विमला देवी, किशोरी, राजभूनि, सुमन लता, रवि आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY