खाई मंे कार समाने से तीन की मौत

0
123

साहिया(सतपाल धानिया/मनोज सैनी)। कालसी चकराता मोटर मार्ग पर साहिया से महज तीन किलोमीटर कालसी की और स्वाडा बैड पर एक कार देर रात बारह बजे अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें चार लोग स्वार थे। उसमें सवार महिला सहित तीन लोगों की मौके पर ही मोत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल है।जिसको हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मौके पर थाना प्रभारी कालसी सहित एसडीआरएफ की टीम पंहुची और घायल मृतको को खाई से निकाले।
प्राप्त जानकारी अनुसार कालसी चकराता मोटर मार्ग पर चकराता घुमने आते समय देर रात बारह बजे स्वाडा मोड पर एक स्पिट डिजायर अनियंत्रित होकर करीब 5० मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सुबह छह बजकर 45 मिनट पर घायल ज्ञानेंद्र सैनी पुत्र नरपन सिंह आयु 48 गाजियाबाद ने कंट्रोल रूम पर फोन किया जिसके बाद राहत कार्य में प्रशासन ने अपनी टीम भेजी। पूरी रात किसी को पता नहीं लगा गाड़ी गिरने का इसलिए पूरी रात खाई में ही चारो लोग पड़े रहे सुबह जब मौके पर पहुंचे तो एक घायल अवस्था में था तीन लोगो की मौत मौके पर ही मौत हो चुकी थी। किलोमीटर 14 पर ये हादसा हुआ इस जगह एक साल से दीवार गिरी हुई थी लोक निर्माण विभाग की लापरवाही की वजह से ये हादसा हुआ। मृतकों में ऋषभ जैन आयु 27 साल निवासी गाजियाबाद, सूरज कश्यप आयु 27 साल निवासी गाजियाबाद, गुडिय़ा पुत्री किशन सिंह निवासी दिल्ली 4० साल, घायल नागेन्द्र सैनी पुत्र नरपन सिंह आयु 48 साल निवासी गाजियाबाद थे। कार के खाई में समाने की खबर मिलते ही कालसी थाना अध्यक्ष रविन्द्र नेगी, साहिया चौकी इंचार्ज नीरज कटेथ,तहसीलदार मुकेश चंद रमोला,प्रेम सिंह नायाब तहसीलदार कालसी, टीम प्रभारी एसडीआरएफ योगेन्द्र भांडरी,दिनेश चौहान,बीरेंद्र बिष्ट,बीरेंद्र चौहान राजस्व उपनिरीक्षक सुखदेव जिन्नाटा,मोतीलाल, प्यारे लाल शर्मा,भोपाल दास आदि लोग मौके पर पहुंचे।

LEAVE A REPLY