देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के माननीयों को प्रत्येक वर्ष नये लैपटॉप का गिफ्ट सरकार द्वारा दिया जाता है और अब तक विधायको ंको दिये गये लैपटॉप पर करोडो रूपये का खर्च आ चुका है और यह जानकारी आरटीआई के बाद सामने आई है। उत्तराखंड के विधायकों को लैपटॉप देने पर जनता के 3 करोड़ 37 लाख 22 हजार 149 रूपये खर्च हो चुके है। प्रत्येक विधायक को प्रत्येक कार्यकाल के पहले वर्ष में एक लैपटॉप दिया गया है। कुछ वर्षों में प्रिंटर, वेब कैमरा तथा बैग भी उपलब्ध कराने की सूचना दी गयी है। यह खुलासा सूचना अधिकार के अन्तर्गत विधानसभा सचिवालय द्वारा नदीम उद्दीन को उपलब्ध करायी सूचना से हुआ है।
काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन (एडवोकेट) ने विधानसभा के लोक सूचना अधिकारी से विधायकों की सुविधाओं पर खर्च की सूचनायें मांगी थी। इसके उत्तर में अपील के उपरान्त विधानसभा सचिवालय के लोक सूचना अधिकारीध्अनुसचिव मनोज कुमार ने अपने पत्रांक 146 दिनांक 9 मार्च 2०23 से विधानसभा के सदस्यों को लैपटॉप उपलब्ध कराये जाने सम्बन्धी सूचनायें उपलब्ध करायी गयी है। नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार राज्य गठन से पांचवी विधानसभा के सदस्यो तक 5 बार सभी 71 विधायकों को लैपटॉप दिये गये है जिस पर कुल 3 करोड़ 37 लाख 22 हजार 149 रूपये की धनराशि खर्च हुई है। विधानसभा सचिवालय द्वारा उपलब्ध कराये गये विवरण के अनुसार 2००4 में रू. 58,66,588 रूपये खर्च करके 71 लैपटॉप 82628 रू. प्रति लैपटॉप की दर के उपलब्ध कराये गये जबकि 132०8 रू. प्रति प्रिंटर की दर के 71 प्रिंटर भी 9,37,768 रू.खर्च करके उपलब्ध कराये गये। 2००7 में 71 विधायकों को 7०19231रू. कीमत के लैपटॉप टैक्स सहित रू. 51,83००० खर्च करके उपलब्ध कराये गये जबकि 855० रू. की कीमत के प्रिंटर टैक्स सहित 6,31,332 रूपये खर्च करके उपलब्ध कराये गये।
वर्ष 2०12 में 71 विधायकों को 59915 रू. कीमत का लैपटॉप 18०० रूपये की कीमत का बैग तथा 4429 की कीमत का वेब कैमरा टैक्स सहित 49,26,385 रू. खर्च करके उपलब्ध कराये गये। 2०14 में 5939० रू. की कीमत के 3 लैपटॉप टैक्स सहित 187०78 खर्च करके 4965 कीमत के 3 प्रिंटर 14895 रूपये खर्च करके उपलब्ध कराये गये। वर्ष 2०17 में 71 विधायकों को 64625-42 की कीमत के लैपटॉप टैक्स सहित 54,14,917-88 खर्च करके तथा 825० रू. कीमत के प्रिंटर टैक्स सहित 6,91,185 रू. खर्च करके उपलब्ध कराये गये। नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार पंचम विधानसभा (2०22) के मा० सदस्यों को लैपटॉप एवं प्रिंटर उपलब्ध कराने हेतु प्रत्येक विधायक के खाते में रू. 139००० स्थानांतरित कर दिये गये है। इस प्रकार 71 विधायकों के खाते में लैपटॉप हेतु हस्तांतरित धनराशि की गणना 98 लाख 69 हजार रू. है।