देहरादून(संवाददाता)। जन संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में मा. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर हाल ही में बढ़ाए गए जमीनों के सर्किल रेट कम करने पर पुनर्विचार करने हेतु ज्ञापन सौंपा। इस अवसर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव को वार्ता के लिए तलब किया।
इस अवसर पर नेगी ने कहा कि हाल ही में सरकार द्वारा जमीनों के सर्किल रेट बढ़ाने का काम किया गया है, जोकि अपने आप में किसी भी दृष्टिकोण से तार्किक नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार का मानना है कि सर्किल रेट बढ़ाने से राजस्व में वृद्धि होगी, लेकिन तकनीकी कारणों व अन्य कारणों के चलते राजस्व बढऩे के बजाय घटेगा द्य इसके साथ -साथ आमजन पर भी बहुत बड़ा असर पड़ेगा। नेगी ने कहा कि इस भयंकर महंगाई के दौर में आम आदमी बड़ी मुश्किल से थोड़ी- बहुत पूंजी जमा कर जमीन, मकान खरीदता है, लेकिन स्टांप ड्यूटी वगैरह बढऩे के कारण उसकी लागत काफी बढ़ जाती है, उन्होंने कहा कि जो कि उसके लिए परेशानी का सबब बन जाता है। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में वीरेंद्र सिंह मौजूद थे।