एम्स में सी बी आई के छापे से मचा हड़कंप

0
135

ऋषिकेश(संवाददाता)। ऋषिकेश एम्स में सी बी आई के छापे से आज एम्स परिसर में जबरदस्त हड़कंप मच गया।
शुक्रवार को जोरदार बारिश के बीच एम्स पहुंचे सी बी आई के दल ने सघन जांच की। इस दौरान एम्स अधिकारियों की हवाईयां उढ़ी हुई नजर आई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह डीएसपी के नेतृत्व में सीबीआई की 7 सदस्यों की टीम ने फिर से ऋषिकेश एम्स में पहुंची ।
एम्स ऋषिकेश में नियुक्त चिकित्सा अधिकारियों से सीबीआई की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। बताते चलें नियुक्ति और खरीदारी में घपले के आरोप से घिरे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में बीते वर्ष फरवरी में सीबीआई की टीम ने छापा मारा था। जिसमें पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। शुक्रवार को फिर से एक डीएसपी के नेतृत्व में सीबीआई की टीम में शामिल सात लोग एम्स ऋषिकेश पहुंचे हैं। यहां वह चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय में आवश्यक पूछताछ कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY