काले झंडे दिखाने की मंशा हो गई हवा-हवाई

0
137

हरिद्वार/देहरादून(संवाददाता)। महिला कांग्रेस उत्तराखंड द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देवभूमि हरिद्वार आगमन पर प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन पर काले झंडे दिखाने की मंशा पाले कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर लिया और इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमित शाह गो बैक के नारे लगाये। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला ने कहा कि भाजपा द्वारा लोकतंत्र की हत्या की गई है ऐसे लोकतंत्र के हत्यारो को देवभूमि को कलंकित करने का काम हम नही करने देंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार जनहित के कार्य न कर विपक्ष की आवाज को दबाने का काम कर रही है लगता है प्रधानमंत्री , गृह मंत्री व सभी भाजपाई यह भूल गए है कि हिटलरशाही तो उस हिटलर की भी नही चली जो आज भाजपा कर रही है।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने कहा कि भाजपा विपक्ष की आवाज दबाने का काम कर रही लगता है राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपाई डर गए है तभी केवल एक प्रश्न का जवाब देने से डर रहे है और सदन स्थगित किया जा रहा है आखिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अडानी के प्रति ऐसा कौन सा प्रेम है जिसका जवाब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नहीं दे पा रहे है। इस अवसर पर वही पूर्व जिला अध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि भाजपा डर गई है तभी विपक्ष को बोलने का मौका नही दे रही है और हम देश के गृह मंत्री अमित शाह के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर उनका विरोध करते है। इस अवसर पर सभी महिलाओं ने अमित शाह गो बैक, तानाशाही नहीं चलेगी, लोकतंत्र की हत्या बन्द करो, संविधान की हत्या बन्द करो के नारे लगाये और काले झंडे दिखाने का प्रयास करने विरोध में प्रदर्शन किया और पुलिस ने काले झंडे दिखाने से पूर्व ही कांग्रेसियों का गिरफ्तार कर लिया। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, विमला पांडे, अंशुल त्यागी,निशा शर्मा, सुषमा सहगल, वेदरानी, नीतू बिष्ट, अंजू दिवेदी, मालती प्रजापति, सुनीता ठाकुर, लक्ष्मी मिश्र, मंजू रानी, सपना बाल्मिकी आदि अनेकों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY