कांग्रेसियों का संकल्प सत्याग्रह आंदोलन

0
139

देहरादून(नगर संवाददाता)। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराकर केन्द्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने षड्यंत्र के तहत लोकसभा सदस्यता रद्द करने के खिलाफ आयोजित संकल्प सत्याग्रह में कांग्रेसजनों ने केन्द्र की मोदी सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए धरना प्रदर्शन कर केन्द्र को तानाशाही एवं हिटलरशाही सरकार बताया। इस अवसर पर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
यहां गांधी पार्क स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता इकटठा हुए और वहां पर उन्होंने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और संकल्प सत्याग्रह आंदोलन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा देश में अलोकत्रांत्रिक तरीके से विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है भविष्य में यह कदम स्वस्थ लोकतंत्र के लिए घातक सिद्व होगा। वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार विपक्ष की आवाज को लगातार दबाने का प्रयत्न कर रही है।
वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार अपने नाकामियों को छुपाने के लिए ईडी और सीबीआई का सहारा लेकर विपक्ष को डराने और धमकाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कां्रग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज को उठाने का काम करेगी। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा कहती थी कि कांग्रेस मुक्त भारत होगा तो तभी अच्छे दिन आयेंगे लेकिन विगत नौ वर्षो से भाजपा सरकार ने देश को महंगाई और बेरोजगारी के मकड़ जाल में उलझा दिया है।
वक्ताओं ने कहा कि देश में संविधान और लोकतंत्र खतरे में है भाजपा की मोदी सरकार सरकारी एजेन्सियों का इस्तेमाल विपक्ष को डराने के लिए कर रही है। अब समय आ गया है कि देश की सभी लोकतांत्रिक शक्तियों को एकजुट होकर तानाशाही सरकार के खिलाफ खड़ा होना पडेगा। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस न्यायालय का सम्मान करती है पर केन्द्र सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि आखिर कांग्रेस के नेता अपनी बात कहां पर कहें। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस के सासंदों को सदन में बोलने नहीं दिया जा रहा है, ताकि सदन में सरकार की किरकिरी ना हो और देश की मीडिया केन्द्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है।
वक्ताओं ने कहा कि आंखिर देश को भाजपा की सरकार किस दिशा की ओर ले जाना चाह रही है। वक्ताओं ने विपक्ष अपनी बात अहिंसात्मक रूप से जनता के बीच में ले जायेगी। वक्ताओं ने कहा कि विकास ठप्प पड़ा है, बेरोजगारी चरम पर है, महंगाई आसमान छू रही है, देश की अर्थव्यवस्था चौपट है इन तमाम मुद्दों से देश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए केन्द्र सरकार इस तरह के घिनौेने हथकण्डे अपना रही है ताकि डर के मारे कोई आवाज न उठा सके। वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र सरकार की जन विरोधी नीतियों का पुरजोर तरीके से विरोध किया जायेगा। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित अनेकों वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष व विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार, मथुरादत्त जोशी, गरिमा माहरा दसौनी, पी के अग्रवाल, नवीन जोशी, लालचन्द शर्मा, डाक्टर जसविन्दर सिंह गोगी, लक्ष्मी कपरूवान अग्रवाल, सुनीता प्रकाश, गोदावरी थापली, नजमा खान, बीरेन्द्र पोखरियाल, प्रदीप जोशी, आशा मनोरमा शर्मा,मोहन काला, शीशपाल सिंह बिष्ट सहित अनेकों कांग्रेसजन शामिल रहे।

LEAVE A REPLY