भवन श्री कालिका माता मंदिर का 7०वां वार्षिक ध्वजारोहण 29 को

0
133

देहरादून(नगर संवाददाता)। भवन श्री कालिका माता मन्दिर समिति कालिका मार्ग पर 7० वॉ वार्षिक ध्वजारोहण महोत्सव के उपलक्ष्य में बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 29 मार्च को ध्वजारोहण किया जायेगा।
इस अवसर पर बैठक की शुरुआत सर्व प्रथम गुरु वंदना से हुई और तत्पश्चात मंदिर समिति के प्रधान अशोक लांबा ने 7० वां वार्षिक ध्वजा जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सभी को जानकारियां दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह उत्सव 22 मार्च नवसंवत 2०8० से प्रारंभ हो रहा है जो कि 3० मार्च रामनवमी तक मनाया जाएगा और जिसमें सर्वप्रथम उत्तराखंड के विद्वत सभा के 54 कर्मकांडी ब्राह्मणों द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ व जाप प्रात: काल एवं साईं काल दोनों समय होगा। उन्होंने कहा कि त्रीदिवसीय शक्ति महासम्मेलन 26 मार्च से प्रारंभ होकर 28 मार्च तक होगा 29 मार्च को विशाल कुमारीका कन्या पूजन दुर्गा अष्टमी के दिन होगा। उन्होंने कहा कि साईं काल प्रात: 8.3० बजे से मां भगवती का जागरण प्रारंभ होगा जिसमें मंदिर समिति की मंडली प्रमोद श्रीवास्तव, गंगानगर से पधारेंगे श्री गोपाल भारद्वाज, विशेष आकर्षण के रूप में दिल्ली से हरबंस लाल बंसी व उनके पुत्र आशीष बंसी मां का गुणगान करेंगें।
उन्होंने कहा कि 29 मार्च 2०23 को प्रात: काल 7.०5 पर ध्वजाअवतरण किशन गिरी द्वारा होगा दोपहर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है तथा साईं काल 6.०5 पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम राष्ट्रीय ध्वज की तरह गीता मनीषी संत शिरोमणि ज्ञानानंद महाराज द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर समिति के मंत्री श्री भारत भूषण शर्मा ने सभी से अनुरोध किया कि वह पूर्ण रूप से मंदिर में अपनी हाजिरी लगाएं वह मां का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस अवसर पर मंदिर समिति के ट्रस्टी रमेश साहनी, दयाल धवन,उमेश मनोचा, रामस्वरूप भाटिया, केवल आनंद,कमल स्वरूप गुप्ता, नंद कुमार आनंद, प्रधान अशोक लांबा, मंत्री भारत भूषण शर्मा, नरेश मैनी, शशि तलवार, महेश् डोरा, प्रतीक मैनी, संजय आनंद, संजय चांदना, मुनेश विरमानी, सतीश मेहता, भारत भूषण आहूजा, अमित अरोड़ा, हिमांशु अरोड़ा, अनुज डोरा साहिल आहूजा, हरीश भाटिया, उमेश मारवाह, अनिल गुलाटी आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY