अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

0
187

विकासनगर(सतपाल धानिया)। यूजेवीएनएल की जमीन पर बसी अवैध बस्तियों पर सुबह सात बजे से प्रशासन ने ढकरानी में शक्ति नहर निगम की भूमि से अवैध कब्जो के ध्वस्तिकरण की कार्यवाई के प्रथम चरण को शुरू कर दिया है। भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ कार्यवाई को चार चरणों में किया जायेगा। प्रथम चरण में चिन्हित मकानों को तोड़ा जा रहा है जिसके लिये 8 श्रब्ठ मशीन सहित 4 पल्टन च्।ब् और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। कार्यवाई के लिये 52 परिवारों को 24 घंटे में कार्यवाई के अंतिम नोटिस जारी किये गये थे। शुरुआत में शक्ति नहर के दूसरे किनारे पर ढकरानी पुल तक बहरहाल ध्वस्तिकरण की कार्यवाई चलेगी। सुबह से ही कब्जाधारीयों के बीच हड़कंप मचा हुआ है आनन फानन में अपना उपयोगी सामान खुद ही समेटते हुए देखे जा रहे हैं कब्जाधारी। पैनिक सिचुएशन में शक्ति नहर में किसी अनहोनी के दृष्टिगत जल पुलिस को भी संसाधनों के साथ मौके पर तैनात किया गया है साथ ही शक्ति नहर के पानी को भी कम किया गया है। प्रशासन द्वारा चारों चरणों में डाकपत्थर से कुल्हाल तक सैकड़ों अवैध मकानों को इस कार्यवाई में जमीदोज किया जायेगा।किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं एडीएम देहरादून एसडीएम विकासनगर एसपी देहात सी ओ विकासनगर सीओ मंसूरी सी ओ देहरादून सहित जिले के कई थानाध्यक्ष चौकी इंचार्ज मौके पर मोर्चा संभाले हुए है तो वही अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही से जिन लोगो के मकान टूटे है उनका दर्द भी झलक रहा है उनके आशियाने उनके सामने ही ध्वस्त हो रहे है लोगो का रो रोकर बुरा हाल है हालाकि अवैध मकानों को बचाने के लिए कांग्रेस आम आदमी पार्टी भीम आर्मी आम इंसान पार्टी ने धरना भी दिया था लेकिन प्रशासन के बुलडोजर के सामने किसी की नही चली कई लोगो द्वारा हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया गया लेकिन वहां से भी उन्हे कोई राहत नहीं मिली सुबह से जारी कार्यवाही में सैकड़ो मकान ध्वस्त किए जा चुके है प्रथम चरण की कार्यवाही अभी भी जारी है तीन चरण और बाकी है जिनमे डाकपत्थर से लेकर कुल्हाल तक शक्ति नहर के दोनो किनारों पर बसी अवैध बस्तियों व अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जाएगा।

LEAVE A REPLY