पुष्प प्रदर्शनी से गुलजार रहा राजभवन

0
153

देहरादून। उत्तराखण्ड के राजभवन में तीन दिन वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी वसन्तोत्सव का आयोजन हुआ और इस प्रदर्शनी की को देखने के लिए फूल प्रेमियों का जिस तरह से वहां तांता लगा और उन्होंने वहां फूलों के बीच अपने आपको पाकर जो एक नई अनुभूति का आनंद लिया वह देखते ही बनता था और यह पुष्प प्रदर्शनी राजभवन में लगने से वहां का माहौल जिस तरह से गुलजार हो उठा था उसका आनंद हर कोई उठाता हुआ नजर आ रहा था। राजभवन में लगाई गई पुष्प प्रदर्शनी में 158 प्रकार के विभिन्न प्रजातियों के फूलों के बीच अपने आपको पाकर राजधानीवासी काफी गद्गद् नजर आ रहे थे और वहां मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि वह पहली बार राजभवन में लगी पुष्प प्रदर्शनी को देखने आये हैं और यहां आकर उन्हें आनंद की जो अनुभूति मिली है उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। उनका कहना था कि जिस तरह से राजभवन में ऐसी प्रदर्शनी का आयोजन हुआ है उससे इस प्रकार के कार्यक्रम को बढावा दिया जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY