उत्तराखण्ड के ईमानदार और सख्त अंदाज में सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने वाले रिटायर्ड मेजर जनरल भुवन चंद्र खण्डूरी ने उत्तराखण्ड को आदर्श राज्य और भ्रष्टाचारमुक्त बनाने की दिशा में जिस बडे विजन के साथ राज्य को संवारने का मिशन चलाया था उसी राह पर अब उत्तराखण्ड की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी चलती हुई नजर आ रही हैं। विधानसभा में बैकडोर से हुई भर्तियों को लेकर उन्होंने जिस तरह से सख्त अंदाज में भर्तियों की जांच के लिए राज्य के अफसरों को जांच का जिम्मा सौंपने के बजाए रिटायर्ड अफसरों की टीम से जांच कराई और उसके बाद उन्होंने सख्त फैसला लेते हुए विधानसभा में बैकडोर से नौकरी पाने वाले 228 कर्मचारियों को जिस तरह से बर्खास्त करने का काम किया है उससे उनकी उत्तराखण्ड से लेकर दिल्ली तक साफ सुथरी छवि का इकबाल माना जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी जिस तरह से उत्तराखण्ड के विकास को लेकर एक बडा चिंतन और मनन करती हुई नजर आ रही है उससे उत्तराखण्डवासियों को उनसे एक बडी उम्मीद जगती हुई दिखाई दे रही है। वहीं उन्होंने कोटद्वार को जिस तरह से सजाने और संवारने की दिशा में अपने कदम आगे बढा दिये हैं उससे कोटद्वार में ऋतु खण्डूरी का ग्राफ शीर्ष पर दिखाई दे रहा है।
कोटद्वार/देहरादून(संवाददाता)। विधानसभा ऋतु खंडूडी भूषण ने दिल्ली एम्स के डॉक्टरों के साथ कोटद्वार बेस हॉस्पिटल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए बेस हॉस्पिटल का निरक्षण कर डॉक्टरों की संयुक्त बैठक की। आपको बता दे की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण कोटद्वार बेस हॉस्पिटल की हालत को सुधारने के लिए दिल्ली एम्स की 12 स्पेसलिस्ट डॉक्टरों की टीम के साथ कोटद्वार के हॉस्पिटल में कैसे सुधार लाया जाए उसके लिए चिंतन मंथन कर रही है।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने एम्स से आई डॉक्टरों की टीम के साथ सिद्धबली धाम जाकर बाबा सिद्धबाली के दर्शन किए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने कहा की बाबा सिद्धबली के अश्रीवाद से हम कोटद्वार के बेस हॉस्पिटल की स्वास्थ स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने दिल्ली एम्स की टीम के साथ कोटद्वार बेस हॉस्पिटल का निरक्षण किया। इस दौरान दिल्ली एम्स के डायरेक्टर डॉ एम श्रीनिवास ने हॉस्पिटल के सीएमएस के साथ हॉस्पिटल की लैब सहित विभिन्न कक्ष का मुयाना किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार बेस हॉस्पिटल के स्टाफ और दिल्ली एम्स टीम की संयुक्त बैठक की जिसमे कोटद्वार की स्वास्थ व्यवस्था को बेहतर करने के लिए चिंतन मंथन हुआ। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की दिल्ली एम्स से आई डॉक्टर्स की टीम हॉस्पिटल की स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर कैसे कर सकते है उस विषय में चिंतन मंथन हुआ।
उन्होंने कहा की बेस हॉस्पिटल में डॉक्टरों की कमी है जिसको लेकर हम एनएचएम के माध्यम से स्टाफ की भर्ती की जायेगी। एम्स की टीम बेस हॉस्पिटल के साथ टेलीमेडिसिन की माध्यम से हो या अन्य माध्यम से वो कोटद्वार हॉस्पिटल के साथ मिलकर कार्य करेंगे। इस अवसर पर दिल्ली एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर एम श्रीनिवास ने बताया की वे कोटद्वार बेस हॉस्पिटल के साथ मिलके काम करेंगे और दिल्ली एम्स की ओर से उन्हें पूर्ण सहयोग करेंगे। इस दौरान दिल्ली एम्स डायरेक्टर एम श्रीनिवास, कोटद्वार हॉस्पिटल सीएमएस डॉ भारद्वाज, डॉ विजयदीप,डॉ गरिमा,डॉ हेमांग, डॉ अजय,डॉ विजय कुमार, डॉ जोतसाना,डॉ अरविंद, डॉ सोमरंजन मलिक,डॉ प्रदीप,डॉ राजीव आदि मौजूद रहे।