कप्तान के आदेश को हवा में उड़ाती खाकी!

0
146

विकासनगर(मनोज सैनी)। जिले के पछवादून क्षेत्र में पडऩे वाली विकासनगर कोतवाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध खनन पर सख्ती से कार्रवाई करने के आदेश दिए गए। बावजूद इसके कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में पडऩे वाले ढालीपुर स्थित गढ़वाल मंडल विकास निगम के कुछ माह पहले आवंटित पट्टे पर ट्रैक्टर ट्रॉलीओं की मौजूदगी किसी से छिपी नहीं है? गढ़वाल मंडल विकास निगम के क्षेत्र में अवैध खनन कर रही है ट्रैक्टर ट्रॉली आखिर किसकी है यह एक बड़ा सवाल है? जबसे एनजीटी के आदेश के बाद उत्तराखंड में खनन के कई पट्टे या तो सील कर दिए गए या फिर बंद पड़े हैं, बावजूद इसके ढालीपुर क्षेत्र में दर्जनों ट्रैक्टर ट्रॉली अवैध खनन कर आखिर किसके लिए काम कर रही? कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा पिछले तीन दिन में हिमाचल से आने वाले खनन के वाहनों को पकड़कर अपनी पीठ थपथपाई जा रही है, मगर इन ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर कोतवाली पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई आखिर क्यों नहीं की जा रही? मीडिया के द्वारा कैमरे में कैद यह ट्रैक्टर ट्रॉलियां मीडिया रिपोर्टर को देख हिमाचल की सीमा में भाग खड़ी हुई। अब देखना यह होगा कि खबर प्रकाशित होने के बाद नींद में सोई कोतवाली विकासनगर पुलिस जागती है या फिर अवैध खनन में लिप्त यह खनन माफिया यूं ही दिन के उजाले उत्तराखंड सरकार को लाखों का चूना लगाते रहेंगे।

LEAVE A REPLY