देहरादून(नगर संवाददाता)। बीएड टीईटी प्रशिक्षित महासंघ का शिक्षा मंत्री आवास के घेराव का कार्यक्रम प्रस्तावित था जिसे महासंघ द्वारा पूर्व में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से स्थगित कर दिया गया था मगर सीमांत जनपदों के कुछ प्रशिक्षितों वह समय से सूचना प्राप्त नहीं होने के कारण वो आज सुबह शिक्षा मंत्री आवास पहुंचे जहां पूर्व से तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें यमुना कॉलोनी गेट के बाहर ही रोक दिया और इस दौरान काफी देर तक धक्का मुक्की होती रही।
इस अवसर पर जिससे गुस्साए बीएड प्रशिक्षितों की उनके साथ तीखी नोंकझोंक हो गई । इस अवसर पर पुलिस प्रशिक्षितों को मंत्री आवास से उठाने का प्रयास कर रही है जिससे प्रशिक्षित तथा पुलिस के बीच बार बार झड़पें होती रही है। बताया कि विभाग ने वर्ष 2०18 2०2० तथा 2०21 में सहायक अध्यापक (प्राथमिक) के 3०99 पदों पर विज्ञप्ति जारी की थी मगर चार वर्षों से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद विभाग अभी तक मात्र 17०० पदों पर ही नियुक्ति पूर्ण कर सका है तथा शेष 1००० पदों पर भर्ती की नियुक्ति प्रक्रिया को बिना किसी ठोस कारण से रोका हुआ है जिससे अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे बीएड प्रशिक्षितों में भारी रोष है ।
इस अवसर पर प्रशिक्षितों ने कहा कि गतिमान प्राथमिक शिक्षक भर्ती अनेक कारणों से विगत लंबे समय से लंबित होने के कारण हजारों बीएड टीईटी प्रशिक्षित बेरोजगार राजकीय सेवा के लिए निर्धारित अधिकतम आयु सीमा को पार कर चुके है तथा भविष्य में होने वाली शिक्षक भर्ती में उम्र के अंतिम पड़ाव पर खड़े बीएड प्रशिक्षितों के लिए आवेदन कर पाना संभव नहीं है तथा गतिमान शिक्षक भर्ती ही उनके चयन की एक मात्र उम्मीद है।
इस अवसर पर प्रशिक्षितों ने कहा कि यदि सरकार हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़ करती है तथा जल्द ही हमारी मांगों पर ठोस कार्यवाही नही करती है तो हमें मजबूरन सपरिवार शिक्षा मंत्री आवास पर ही धरना देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस अवसर पर प्रशिक्षितों ने सरकार को चुनौती देते हुए कहा की अब बेरोजगार खामोश नही रह सकते और सरकार को हमें नियुक्ति देनी ही होगी जो हमारा हक है और उन्होंने कहा कि इसके लिए व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जायेगा। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर अरविन्द राणा, सतीश नौटियाल, पी सी माहरा, रेखा फरस्वाण, कैलाश चन्द्र, पुष्पा, पूनम राना, संदीप रावत, बिटटू सोनी, संजय राणा, अनूप सिंह, अमित बंगवाल, चंदा, विवेक सिंह सहित अनेकों प्रशिक्षित बेरोजगार उपस्थित रहे। वहीं बाद में प्रशिक्षित बेरोजगारों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भटट को अपना ज्ञापन सौंपा और सरकार से उचित कार्यवाही करवाये जाने की मांग की गई।