तीन दिवसीय ड्रोन का प्रशिक्षण समाप्त

0
134

देहरादून(नगर संवाददाता)। पुलिस संचार प्रशिक्षण केंद्र में तीन दिवसीय ड्रोन का प्रशिक्षण समाप्त हुआ जिसमें समस्त जिलों के पुलिस कर्मचारियों तथा अधिकारियों ने प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर कोर्स के दौरान डीजीसीए द्वारा मानव रहित वायुयान के संचालन के लिए बनाए गए समस्त नियमों का गहनता से बताया गया तथा डीजीसीए द्वारा चिन्हित रेड जोन, येलो जोन, ग्रीन जोन में संचालन के लिए सभी को अवगत कराया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही ड्रोन के कंपोनेंट्स तथा उनसे संबंधित तकनीकी जानकारी दी गई पुलिस के दृष्टिगत ड्रोन फॉरेंसिक तथा एंटी ड्रोन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई तीन दिवसीय प्रशिक्षण में इंडोर क्लासेज के साथ-साथ ड्रोन फ्लाइंग का अभ्यास भी कराया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी व विशेषज्ञ शामिल रहे।

LEAVE A REPLY