बरेली का कुख्यात नशा तस्कर दबोचा

0
121

हल्द्वानी(राजू अनेजा)। जनपद के पुलिस कप्तान ने नशा माफियाओं के खिलाफ मुहिम छेड रखी है और समूचे जनपद की पुलिस को नशा तस्करों को एक-एक कर सलाखों के पीछे पहुंचाने का टास्क दिया हुआ है। पुलिस कप्तान को मिली एक गुप्त सूचना के बाद उन्होंने जब काठगोदाम थाना अध्यक्ष और एसओजी की टीम को सीओ हल्द्वानी के नेतृत्व में बरेली के एक कुख्यात नशा तस्कर को दबोचने का आदेश दिया तो उसके बाद पुलिस टीम ने मोटर साइकिल से हल्द्वानी मुख्य मार्ग पर आ रहे तस्कर को बडी मात्रा में स्मैक के साथ दबोच लिया जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस कप्तान ने पुलिस टीम को पांच हजार रूपये का ईनाम दिया है।
पुलिस कप्तान पंकज भट्ट ने जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ बडा अभियान चला रखा है और इस अभियान को सफल बनाने के लिए उन्होंने मुखबिरों का जाल बिछा रखा है। पुलिस कप्तान को एक गुप्त सूचना मिली कि बरेली का एक नशा तस्कर मोटर साइकिल से स्मैक की तस्करी करने के लिए हल्द्वानी की ओर आयेगा तो इस पर पुलिस कप्तान ने हरबन्स सिंह, एस०पी०सिटी हल्द्वानी और भूपेन्द्र सिंह धोनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में प्रमोद पाठक थानाध्यक्ष काठगोदाम राजवीर नेगी प्रभारी एसओजी नैनीताल की टीम को नशा तस्कर को दबोचने का मिशन सौंपा। पुलिस कप्तान के बिछाये जाल में आखिरकार बरेली का कुख्यात नशा तस्कर उस समय फंस गया जब पुलिस टीमें नैनीताल हल्द्वानी मुख्य मार्ग स्थित बेलवाल कॉपलैक्स के पास चैकिंग कर रही थी तो चैकिंग के दौरान उन्होंने संदिग्ध मोटरसाइकिल यूपी25डीसी-3486 पर सवार एक युवक को रोका तो तलाशी लेने पर उसके पास से 138 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ के दौरान नशा तस्कर ने अपना नाम सुरेश मौर्य बताया जो कि बरेली उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस कप्तान ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि नशा तस्कर सुरेश मौर्य से पूछताछ की गई तो उसने खुलासा किया कि वह बरेली का रहने वाला है और अकसर वह बरेली से भारी मात्रा में स्मैक लाकर हल्द्वानी व आस पास के पहाडी क्षेत्रों में सप्लाई करता है। पुलिस कप्तान ने बताया कि नशा तस्कर और उसके साथियों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है और उसका अपराधिक इतिहास भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस कप्तान ने बताया कि नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाना उनका पहला मिशन है और जनपद को नशामुक्त करके युवा पीढी को एक नया सवेरा दिखाया जायेगा।

LEAVE A REPLY