सादगी से संपन्न हुआ दिवाकर धामी का यज्ञोपवित संस्कार

0
274

हरिद्वार(संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने ज्येष्ठ पुत्र दिवाकर सिंह धामी का यज्ञोपवित संस्कार गंगा तट हरिद्वार में बहुत सादगी से संपन्न कराया तथा अपने तीर्थ पुरोहित के पास अपनी बही वंशावली में नाम लिखवाया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देर रात्रि बिना किसी तामझाम एवं प्रोटोकॉल के हरिद्वार डाम कोठी पर पहुंचे और पूरी रात वहां रहने के बाद कल सुबह ही अपने जेष्ठ पुत्र दिवाकर सिंह धामी का यज्ञोपवीत संस्कार अपने तीर्थ पुरोहित संजय भगत के सानिध्य में बहुत सादगी से संपन्न कराया। इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ के सीईओ आचार्य बालकृष्ण के अलावा कोई राजनीतिक एवं सरकारी व्यक्ति उपलब्ध नहीं रहा यह सारा कार्यक्रम इतना गुप्त रखा गया कि हरिद्वार के मौजूद तीर्थ पुरोहित को भी सभी कार्य तैयार होने के बाद ही सूचित देकर बुलाया गया मुख्यमंत्री के तीर्थ पुरोहित संजय भगत ने उनके सुपुत्र दिवाकर सिंह धामी के कान में गुरु मंत्र दे कर यह कार्य विधि विधान के साथ पूर्ण कराया।
भारतीय सनातन परंपरा के अनुसार 16 संस्कारों में से एक यज्ञोपवित संस्कार बहुत ही पवित्र एवं महत्वपूर्ण माना जाता है राजपूत होने के बाद भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं यज्ञोपवीत धारण करते हैं तथा उसके नियमों का पूर्ण सम्मान के साथ पालन भी करते हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी यज्ञोपवीत संस्कार हरिद्वार में ही बाल्यकाल में संपन्न हुआ था उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज बहुत ही साधारण प्रकार के माहौल में मुख्यमंत्री ने अपने जेष्ठ पुत्र दिवाकर सिंह धामी का यज्ञोपवित संस्कार पूर्ण वैदिक सनातन परंपराओं के विधि विधान के साथ संपन्न कराया हरिद्वार में मौजूद अपने तीर्थ पुरोहित के पास अपने परिजनों की वंशावली में नाम दर्ज कराएं एवं हस्ताक्षर किए तथा उनको उचित दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
जानकारों की माने तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के परिवार का यह कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए उनके गांव से भी पंडित बुलाए गए थे लेकिन मुख्यमंत्री ने हरिद्वार की परंपराओं को जानते हुए हरिद्वार में उपस्थित अपने तीर्थ पुरोहित के माध्यम से ही अपने पुत्र का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया तथा संस्कार के समय कर्ण में दिया जाने वाला गुरु मंत्र या गायत्री मंत्र भी अपने तीर्थ पुरोहित संजय भगत के माध्यम से ही पूर्ण कराया।

LEAVE A REPLY