नकल माफियाओं का संहार करते पुष्कर

0
135

अब यूकेपीएससी में एई/जेई परीक्षा पर सीएम का डंडा
मोदी के सपनों का उत्तराखण्ड बनाते धामी
गड़बडी करने वालो को कतई बख्शा नही जायगाःसीएम
देहरादून(संवाददाता)। उत्तराखण्ड के युवा मुख्यमंत्री अगर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सखा और छोटे भाई बने हैं तो इसके पीछे उनकी ईमानदारी से सत्ता चलाने की नियत ही मानी जा रही है क्योंकि उन्होंने देश के प्रधानमंत्री के पदचिन्हांे पर चलने का संकल्प ले रखा है और इसी के चलते उन्होंने अपनी किचन टीम में ईमानदार अफसरों को तैनात किया जो भ्रष्टाचार के खिलाफ हमेशा आक्रामक दिखाई देते रहे हैं और उन्होंने भी संकल्प ले रखा है कि राज्य को भ्रष्टाचारमुक्त करने की दिशा में मुख्यमंत्री के हाथ मजबूत करने हैं जिससे राज्य को आदर्श राज्य बनाया जा सके। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड करने वालों के खिलाफ एक बडी जंग शुरू कर रखी है और वह इस जंग में महाभारत काल के अर्जुन के रूप में नजर आ रहे हैं और उन्होंने भ्रष्टाचार से हुई भर्तियों के खिलाफ जिस तरह से ऑपरेशन चला रखा है उससे भ्रष्टतंत्र और नकल माफियाओं के मन में राज्य के सीएम को लेकर एक बडा डर पैदा होने लगा है और अब मुख्यमंत्री ने राज्य में हुई एई/जेई की परीक्षा पर बडा डंडा चलाते हुए जिस तरह से नकल माफियाओं के खिलाफ मुकदमा कायम कराकर अपने विजन को साफ कर दिया है उससे साफ नजर आ रहा है कि राज्य मंे बाइस साल बाद पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड के अन्दर युग पुरूष के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं और इस पहचान के चलते ही 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को उम्मीद है कि राज्य की सभी पांचो सीटों पर कमल खिलेगा और उत्तराखण्ड देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत कर उन्हें देश को आगे बढाने में उनका साथ देंगे।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर एसआईटी हरिद्वार की जांच के बाद आज थाना कनखल पर एई/जेई परीक्षा प्रश्न पत्र लीक प्रकरण में 9 लोगो पर नामजद लोगो पर धारा 420,409,120बी आईपीसी 3/4 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 7/8 भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरे सिस्टम को सुधारने के लिए कृत्संकल्प है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का साफ ऐलान है कि भर्तियों में गड़बडी करने वालो को कतई बख्शा नही जायगा। यही कारण है कि राज्य के युवा मुख्यमंत्री यूकेपीएससी की एई और जेई परीक्षाओं में शिकायते मिलने पर तुरंत जांच के आदेश दिए गए थे और उसके बाद एसआईटी ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सख्त रूख है कि इनमें जो भी संलिप्त पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। पहले भी विभिन्न भर्तियों में गड़बडी करने वालों को जेल भेजा गया है। ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है कि पूरे पारदर्शी और साफ सुथरे तरीके से भर्ती परीक्षाएं हो। भर्ती कैलेंडर जारी कर उसके अनुरूप परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। जल्द ही देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लाया जा रहा है। प्रदेश के युवाओं के साथ कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जबसे सत्ता संभाल रखी है तबसे वह राज्य को आदर्श राज्य बनाने के संकल्प पर आगे बढ रहे हैं और उन्होंने राज्यभर में संदेश दे रखा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचारमुक्त राज्य देखने का संकल्प लिये हुये हैं और वह राज्य को आदर्श राज्य बनाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मिशन सौंप रखा है और इस मिशन को धरातल पर उतारने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचारियों और नकल माफियाओं के खिलाफ एक बडी जंग छेड रखी है और वह एक के बाद एक राज्य में भ्रष्टाचार से हुई भर्तियों के खेल को नेस्तनाबूत करने में लगे हुये हैं उससे राज्य की जनता पुष्कर सरकार को सौ में से सौ अंक देती हुई नजर आ रही है।

LEAVE A REPLY