जो जमीन सरकारी है वह हमारी है? भूमाफिया

0
148

विकासनगर(सतपाल धानिया)। विकासनगर तहसील क्षेत्र अंतर्गत सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है भूमाफियाओं ने पूरी तहसील क्षेत्र में सरकारी जमीनों को खुर्दबुर्द कर सरकार के राजस्व की हानि पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रखी है विकासनगर तहसील क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव में भूमाफियाओं ने सरकारी जमीन पर जे सी बी मशीन लगाकर बिना विभागीय अनुमति के समतल कर रास्ता निकाल दिया सरकारी जमीन से रास्ता निकालकर भूमाफिया कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं सरकारी जमीन पर कब्जे की खबर जैसे ही ग्रामीणों व ग्राम प्रधान को लगी तो मौके पर हंगामा खड़ा हो गया ग्रामीणों ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन व पुलिस को दी मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अमले के भी पैरो तले से भूमाफियाओं के खेल को देखकर जमीन सरक गई करोड़ों रुपए कीमत की जमीन को खुर्दबुर्द किया हुआ पाया गया। ग्राम प्रधान शेरपुर के प्रधान प्रतिनिधि मेहताब ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही करने की बात कही है साथ ही मौके पर पहुंचे लेखपाल अरुण कुमार ने स्थलीय निरीक्षण कर उपजिलाधिकारी को जांच रिपोर्ट सौंप दी है उपजिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार का कहना है कि पुलिस को निर्देश देकर सरकारी भूमि को खुर्दबुर्द करने वालो की पहचान कर अभियोग पंजीकृत किया जाएगा।

LEAVE A REPLY