देहरादून(संवाददाता)। भाजपा प्रदेश कार्य समिति की बैठक के दूसरे दिन पार्टी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पदाधिकारियों के साथ संवाद किया और उसके बाद उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए विपक्ष को जोशीमठ के मुददे पर कठघरे पर खडा किया और उन पर कई सवाल दागे।
मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम में सडकें बन रही थी ओर उसके लिए विपक्ष ने अडंगा लगाने का काम किया है और विकास के कार्यों में दोनों प्रकार का ध्यान रखा जायेगा और विरोध के लिए विरोध करते हुए और किसी शक्ति के प्रभाव में आकर विरोध करते है जो पूरी तरह से सही नहीं है और आगे की योजनाओं पर काम कर रहे है और इस बारे में अध्यक्ष ने भी चर्चा की है। उन्होंने जोशीमठ को लेकर विपक्ष पर सवाल दागा कि यह राजनीति का समय नहीं है।
उन्होंने कहा कि जो लोग धारा 37० हटाने का विरोध करते थे और कश्मीर में एक ऐसा प्रदृश्य पैदा हो गया है कि एक ही देश के अंदर दो विधान, दो संविधान और दो निशान थे और आज राहुल गांधी अपनी यात्रा का समापन वहां पर कर रहे है और मोदी के नेतृत्व में धारा 37० को हटाया गया और कश्मीर देश को एक उदाहरण देने का काम कर रहा है जो देश में ऐतिहासिक निर्णय रहा है। चारधाम यात्रा का पूर्व में रिकार्ड बना और दो वर्षों के अंतराल के बाद यात्रा सुचाज्ञरू की गई और इस वर्ष भी आपदा को बेहतर बनाने का काम किया जायेगा । उन्होंने कहा कि आज विपक्ष के पास कोई मुददा नहीं है और विपक्ष नेता विहिन है और भारत जोडो यात्रा में जोशीमठ को अलग तरीके से प्रस्तुत किया गया है जिससे राज्य की छवि को खराब करने का काम किया गया है और हरिद्वार चुनाव में एक इतिहास बनाने का काम किया गया है।
उन्होंने कहा कि यह वर्ष निकाय चुनाव का है और वर्ष 2०24 का मिशन है कि दो तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बने और राज्य की पांचों लोकसभा सीटें जीतें और जोशीमठ की रिपोर्ट आने पर जो कम्पाइल रिपोर्ट आयेगी और जोशीमठ का जो बेहतर विकास हो सकता है उसके करने का काम किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जोशीमठ में 7० प्रतिशत जनजीवन सामान्य स्थिति में चल रहा है और बद्रीनाथ, औली आदि स्थानों पर जाने का मार्ग खुला हुआ है और जोशीमठ शहर बचा रहे और आठ संस्थाओं की रिपोर्ट आने के बाद उस पर सरकार काम करेगी। कांग्रेस काल में भ्रष्टाचार का पेड लगाया गया था उसके मुख्यमंत्री ने काटने का काम किया है और भ्रष्टाचार को पूरी तरह से खत्म किया जा रहा है और सरकार व संगठन को अपने सुझाव दिये गये और उसके अनुरूप कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी गौतम दुष्यंत, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द भट्ट सहित अनेकों पदाधिकारी शामिल रहे।