मसूरी(संवाददाता)। पहाडों की रानी मसूरी बुरांसखंडा और धनोल्टी में लाल टिब्बा में नाग टिब्बा में इस वर्ष का दूसरा हिमपात हुआ है बर्फबारी होने के बाद मसूरी शहर के लाल टिब्बा चार दुकान व पर्यटक स्थल बुरांसखंडा और धनोल्टी में बर्फ की सफेद चादर से ढका हुआ नजर आ रहा है साथ ही पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है वह लोग अलावा का सहारा लेने को मजबूर हो गए हैं वहीं पर बर्फ बारी होने के बाद पर्यटकों ने मसूरी हुए आसपास के क्षेत्रों का रुख करना शुरू कर दिया है बर्फबारी होने से जहां एक और एक स्थानीय व्यापारियों में पर्यटकों के आगमन के अनुमान से खुशी है वह वहीं स्थानीय काश्तकारों के चेहरे भी खिल उठे हैं। मसूरी के धनोल्टी में बर्फवारी की खबर मिलते ही पर्यटकों का हुजूम मसूरी की ओर उमड पडा और कल शनिवार और उसके बाद रविवार की छुट्टी होने के कारण बाहरी राज्यों के हजारों पर्यटकों के मसूरी में आने की संभावना को देखते हुए वहां के व्यापारियों के चेहरे खिलखिला गये हैं और पुलिस प्रशासन ने भी वहां उमडने वाले भीड़ को देखते हुए अपनी सारी तैयारियां कर ली है।