जोशीमठ वासियों के संकट के समय उनके साथ खड़ी है कांग्रेस

0
127

देहरादून(संवाददाता)। सत्तारूढ़ भाजपा जहां सिर्फ हवाई सर्वेक्षण कर रही है, तो वहीं दूसरी तरफ प्रदेश कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र सिंह यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, बद्रीनाथ विधायक राजेन्द्र सिंह भंडारी जोशीमठ आपदा पीडि़तों से मिल उनके दर्द को साझा कर रहे हैं।
इस अवसर पर सभी कांग्रेसजनों ने आपदा प्रभावित लोगों की समस्याओं को सुना और सरकार से उन्हें हरसंभव मदद दिलाने का भरोसा दिया। कांग्रेस जनों ने कहा कि जोशीमठ वासियों को बद्रीनाथ धाम की तर्ज पर मुआवजा दिया जाना चाहिए और अलग अलग मानकों को स्वीकार नहीं किया जायेगा।

LEAVE A REPLY