उत्तरकाशी(चिरंजीव सेमवाल)। जिले के पौराणिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक माघ मेला ( बाड़ाहाट कू थौलू) के तीसरे दिन मेलार्थियों के लिए हाथी स्वांग आकर्षण का केंद्र रहा। जिसमें बाड़ाहाट क्षेत्र के आराध्य कंडार देवता की मेला पांडव से होते हुते पूरे शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली।
पांडव नृत्य समिति की ओर से परंपरागत हाथी स्वांग में बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए। सोमवार को माघ मेला ( बाड़ाहाट कू थौलू) में पांडव नृत्य समिति बाड़ाहाट की ओर से हाथी के स्वांग के साथ कंडार देवता की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा कलक्ट्रेट स्थित कंडार देवता मंदिर के प्रांगण से प्रारंभ हुई। जहां पर ग्रामीणों ने पहले कंडार देवता की भोग मूर्ति की विशेष पू… अर्चना की और इसके बाद मूर्ति को लकड़ी से बने हाथी पर बैठाया। इसके बाद ढोल की थाप पर आगे-आगे पांडव पश्वा नृत्य करते हुए चल रहे थे। यात्रा भैरव चौक, विश्वनाथ चौक, रामलीला मैदान से होते हुए मणिकर्णिका घाट पहुंची। यहां से रथ यात्रा रामलीला मैदान व मुख्य बाजार होते हुए मणिकर्णिका घाट पहुंची। जहां पर देवता की भोग मूर्ति व पांडव पश्वा के शस्त्रों का गंगा भागीरथी के जल से अभिषेक किया गया। इस दौरान नगर क्षेत्र के लोगों ने विभिन्न स्थानों पुष्पवर्षा कर हाथी स्वांग का स्वागत किया । म ऐप पर पढ़ें से शोभायात्रा वापस कंडार देवता मंदिर पहुंची और यात्रा सपन्न हुई। बाड़ाहाट निवासी डा. राम चन्द्र उनियाल ने बताया कि हाथी स्वांग इस क्षेत्र की सदियों पुरानी परंपरा रही है। इसमें खास तौर पर बाड़ाहाट, लक्षेश्वर, पाटा, संग्राली, बग्याल गांव के ग्रामीण शामिल होते हैं। शोभायात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, माधव भट्ट, हंसराज चौहान, विनोद नेगी, मंगल सिंह चौहान, जगमोहन सिंह चौहान, प्रथम सिंह नेगी प्रधान ब पाटा नरेश सिंह, बगियाल गांव क्षेत्र पंचायत पूजा डंगवाल , संदीप सेमवाल, बिमला नैथानी, दशरथ प्रसाद । वहीं चमाला की चौंरी में बड़ागड्डी से आये हरि महाराज एवं खंड द्वारी देवी व बाराहाट के कांडार देवता सभी भक्तों ने संयुक्त रूप से पूजा अर्चना कर रास नृत्य किया। बड़ागड्डी से रंजीता पंवार , रविन्द्री पंवार , मनोज पंवार, विरेन्द्र पंवार, श्रीमती मीना नौटियाल, आनंद प्रकाश भट्ट पूर्व येडीओ , देवेंद्र नाथ , पुजारी शंभू प्रसाद, श्रीमती गंगोत्री देवी एवं समस्त बाडागडी, बाडाहाट।