आस्था की लगायी डूबकी

0
116

हरिद्वार। हरिद्वार में मकर संक्रांति स्नान पर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पर ब्रह्म मुहूर्त पर स्नान शुरू कर दिया। दोपहर के समय धूप निकलने पर सभी गंगा घाट श्रद्धालुओं की भीड़ से पैक हो गए । देश भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे हैं।श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के लिए खास प्रबंध किए गए है। घाटों पर जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात है।भीषण ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह और श्रद्धा में कोई कमी नजर नही आ रही है। इससे पूर्व साल के पहले पर्व मकर संक्रांति स्नान पर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। लाखों श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर डुबकी लगाई और पूजा पाठ करने के बाद खिचड़ी का दान किया।कड़ाके की सर्दी के बाद भी तड़के से श्रद्धालुओं का गंगा घाटों पर पहुंचना शुरू हो गया था। मकर संक्रांति का मुहूर्त आज भी है। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार शनिवार शाम छह बजे तक तीन लाख अस्सी हजार श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई।ज्योतिषाचार्य का कहना है कि सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो उसे संक्त्रसंति कहते हैं। जब सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है तो 6 माह के लिए उसकी गति उत्तरभिमुक्ख हो जाती है। इस काल में समस्त मुहूर्त पूर्ण फल प्रदान करते हैं। शनिवार रात्रि 8.44 बजे सूर्य का धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश हो गया। इसका पुण्य काल शनिवार दोपहर 2.2० बजे से प्रारंभ होगा, जो रविवार तक रहेगा। इसमें सूर्य उपासना, चावल-दाल, तिल, कंबल का दान, श्री सूक्त का पाठ करना विशेष प्रभावी होगा।मकर संक्त्रसंति पर गढ़वाल से कई देव डोलियां गंगा स्नान के लिए हरिद्वार हरकी पैड़ी पहुंची। श्रद्धालु ढोल-दमाऊं की थाप के साथ देव डोलियां लेकर पहुंचे। मां गंगा की पूजा अर्चना करने के बाद देवी-देवताओं को भी गंगा स्नान कराया। उत्तराखंड में कुमाऊं क्षेत्र में मकर संक्त्रसंति को घुघुतिया के नाम भी मनाया जाता है। हरिद्वार में कुमाऊं मूल के हजारों परिवार रहते हैं। मकर संक्त्रसंति पर परिवारों ने घुघते बनाए और रविवार को ईष्ट देवता को चढ़ाए जाने के बाद सबसे पहले बतौर सगुन कौआ को खिलाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY