उदास लोगों के चेहरे पर कप्तान ने लौटाई मुस्कान

0
239

रूद्रप्रयाग। जनपद की पुलिस कप्तान ने दर्जनों उदास लोगों के चेहरे पर उस समय मुस्कान लौटा दी जब उन्होंने उनके खोये मोबाइल फोनों को बरामद कर उन्हें सौंप दिया। खोये फोन मिलने के बाद चेहरे पर मुस्कान लिये लोगों ने बडे जोश से बोला ‘थैक्यू कप्तान साहबÓ।
पुलिस कप्तान डॉ० विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि साइबर सेल को टास्क दिया हुआ है कि जिन व्यक्तियों के मोबाइल फोन खो जाते हैं उन्हें बरामद किया जाये जिससे कि उस व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लौटाई जाये जिसका मोबाइल फोन खो गया है। कप्तान ने नव वर्ष 2०23 के पहले सप्ताह में उन निवासियों को खुशियों की सौगात दी है। जिनके किसी न किसी कारण से लोगों के मोबाइल फोन गुम हो गये थे, जिनकी रिपोर्ट उनके द्वारा अपने नजदीकी थाना चौकियों में दी गयी थी। उनकी रिपोर्ट की साइबर सैल शाखा में पहुंचने पर पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन्स के निकट पर्यवेक्षण में साइबर सैल में नियुक्त कार्मिकों द्वारा इन मोबाइल फोन के विवरण के आधार पर सर्विलांस पर लगाया गया। लाभप्रद सूचना को सम्बन्धित पुलिस थानों से साझा किया गया। सम्बन्धित थाना/चौकी जहां पर शिकायतकर्ता द्वारा अपने फोन की मिसिंग लिखवाई गयी थी, की पुलिस द्वारा इन फोनों की ढूंढखोज की गयी। मोबाइल फोन की बरामदगी होने पर इन सभी मोबाइल फोनों को जनपद के साइबर सैल में एकत्र किया गया। पुलिस कप्तान ने आज इन मोबाइल फोन से सम्बन्धित व्यक्तियों को पुलिस कार्यालय में बुलाकर आवश्यक सत्यापन करने के बाद उनके खोये फोन उन्हें लौटाकर उनके चेहरे पर एक नई मुस्कान दी। अपने मोबाइल फोन को फिर से अपने हाथों में पाकर इनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। जनपद पुलिस द्वारा प्रमेन्द्र सिंह, योगेश, शुभम जमलोकी, देवेन्द्र कुमार, राम आसरे, राम सिंह, सुखदेव सिंह, रविन्द्र, बलवीर सिंह, विजयपाल सिंह, बलवीर सिंह, रौनक, सुनील कुमार, महेश, गुमान सिंह, गौरव, विक्रम कुमार, सुरेन्द्र, दिनेश कुमार, सुरेन्द्र, श्रेयस, नीरज, अनिल, जगदम्बा प्रसाद, ममता, नरेश सिंह, टिंकू, महिपाल सिंह के फोन बरामद किये गये हैं। इन 28 व्यक्तियों में से 11 लोग आज अपने फोन लेने कार्यालय में उपस्थित हुए, 1० लोग किन्हीं कारणों से आज नहीं आ पाये ०7 व्यक्ति ऐसे हैं, जो कि अन्य राज्यों के निवासी हैं, जिनके फोन गत वर्ष के यात्रा काल में इनके यहां आने के दौरान खो गये थे, इनके फोन मिलने की सूचना इन तक पहुंचा दी गयी है। साइबर सैल में नियुक्त पुलिस कार्मिकों द्वारा इन मोबाइल फोनों को इनके द्वारा दिये गये पते पर कोरियर किया जा रहा है। पुलिस कप्तान ने बताया कि एक जनवरी 2०22 से 31 दिसम्बर 2०22 की अवधि अर्थात वर्ष 2०22 में पुलिस द्वारा कुल 94 खोये हुए फोन समय-समय पर सम्बन्धित व्यक्तियों को वापस करवाये गये हैं।

LEAVE A REPLY