ईनामी बदमाश सलाखों के पीछे

0
143

नैनीताल(संवाददाता)। एक साल पूर्व मोटर साइकिल पर सवार दो बदमाशों ने एक व्यक्ति पर उसे मौत की नींद सुलाने के लिए फायर कर दिया था जिसके बाद पुलिस ने एक हमलावर को दबोचकर उसे जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया था लेकिन एक और बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ रहा था जिसके चलते उस पर पचास हजार रूपये का ईनाम रखा गया था। पुलिस कप्तान ने ईनामी को पकडने के लिए एक टीम का गठन कर रखा था जो लगातार ईनामी की तलाश में लगी हुई थी। पुलिस टीम ने आज आखिरकार ईनामी को पकडने के लिए बडा जाल बिछाया और उसे दबोच लिया। पकडे गये बदमाश का लम्बाचौडा अपराधिक इतिहास है।
आज पुलिस कप्तान पंकज भट्ट ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि दो नवम्बर 2०22 को हीरा नगर हल्द्वानी निवासी राजीव वर्मा पर उनके घर के पास मोटर साइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने फायर कर दिया था। इस हमले के बाद पुलिस ने हल्द्वानी निवासी मनोज अधिकारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि उसके साथी रमन कपूर उर्फ जम्मी को पकडने के लिए पुलिस ने कई बार जाल बिछाया लेकिन व पुलिस के हत्थे नहीं चढ पाया। इसके चलते उसके सिर पर पचास हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। पुलिस कप्तान ने बताया कि ईनामी बदमाश को पकडने के लिए हल्द्वानी कोतवाल, कालाढूंगी थानाध्यक्ष व एसओजी की टीम को टास्क दिया गया था और इसकी मॉनीटिरिंग एसपी क्राईम डा० जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हरबंस सिंह व सीओ हल्द्वानी भूपेन्द्र सिंह धोनी कर रहे थे। कप्तान ने बताया कि आज पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि पचास हजार रूपये का ईनामी रमन कुमार कहां डेरा डाले हुये है इसके बाद पुलिस टीम ने पचास हजार के ईनामी रमन कुमार को उधमसिंहनगर को पंतनगर से सौ मीटर दूर दिनेशपुर जाने वाले रास्ते के पास से दबोच लिया।

LEAVE A REPLY