बेरोजगारों के प्रति भावनात्मक एकता को हरीश रावत ने नंगे पांव निकाली पदयात्रा

0
128

देहरादून(नगर संवाददाता)। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने बेरोजगारों के प्रति अपनी भावनात्मक एकता प्रकट करने के लिए डिस्पेंसरी रोड देहरादून से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की मूर्ति से गांधी पार्क देहरादून में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति तक नंगे पांव पदयात्रा की और इस अवसर पर बेरोजगारों के साथ ही विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारी भी उनके साथ पदयात्रा में शामिल रहे।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि आज लगातार बेरोजगारी प्रदेश में बढ़ रही है और सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए ठोस पहल नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के तदर्थ कार्मिकों को बर्खास्त कर एकतरफा कार्यवाही की गई है जो चिंता का विषय है और तदर्थ कर्मचारियों का पक्ष नहीं लिया गया और उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक वर्मा, सुरेन्द्र कुमार, गरिमा दसौनी मेहरा, श्याम सिंह चौहान, नीरज कुमार, मोहन काला, बर्खास्त कर्मचारी, बेरोजगार शामिल रहे।

LEAVE A REPLY