देहरादून(नगर संवाददाता)। प्रदेश के पुष्कर सिंह धामी ने मैक्स हॉस्पिटल देहरादून में भर्ती भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत की माता सरोज पंत और बहन साक्षी पंत से करीब एक घंटा मिलकर किक्रेटर ऋषभ पंत के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी हासिल की।
इस अवसर पर उन्होंने वहीं चिकित्सकों से भी ऋषभ पंत के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी हासिल की। इस अवसर पर परिजनों व चिकित्सको के अनुसार क्रिकेटर ऋषभ पंत के स्वास्थ्य में काफी सुधार भी हो रहा है। उनके अनुसार ऋषभ ने दुर्घटना का कारण सामने आया और इस दौरान गड्ढा या काली सी कुछ चीज बताई जिसके चलते दुर्घटना हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछले दो दिनों से ऋषभ पंत की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। डाक्टर और बीसीसीआई के लोग उनके संपर्क में है और उनकी मां से उनकी बात हुई है और वह सभी लोग ऋषभ पंत के इलाज से संतुष्ट है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हरियाणा परिवहन निगम के चालक व परिचालक ने अपनी जान की परवाह न करते हुए ऋषभ पंत की जान बचाई है इसलिए हमने तय किया है कि 26 जनवरी को चालक व परिचालक को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आगे क्या इलाज होना हैं और इसके लिए बीसीसीआई और डॉक्टरो द्वारा फैसला लेना हैं और वही तय करेंगें आगे क्या करना हैं लेकिन वह संतुष्ट इस बात से हैं कि उनकी सेहत में अब काफी सुधार हो रहा है। इस अवसर पर अन्य प्रशंसक भी शामिल रहे।