नववर्ष पर सख्त पहरा नजर आयेगा उत्तराखण्ड पुलिस का

0
138

देहरादून(संवाददाता)। कल एक जनवरी से वर्ष 2०23 की शुरुआत हो जाएगी जिसको लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है और जहां नव वर्ष की तैयारियों में सभी वर्ग के लोग जुट गये है और वहीं दूसरी ओर युवक युवतियां भी पीछे नहीं है और पुलिस प्रशासन ने अपनी ओर से सुरक्षा से संबंधित तैयारियां पूरी कर ली है। नए वर्ष के उपलक्ष्य में कई सैलानी देश विदेश से उत्तराखंड पहुंचते हैं जो प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरती है जिसके लिए प्रशासन अपनी तैयारियां पूरी कर चुका है
इस अवसर पर जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि कोविड के चलते पिछले वर्षों की तुलना में इस साल अधिक संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद की जा रही है वहीं प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 31 दिसंबर से लेकर दो जनवरी तक कैफे, रेस्टोरेंट, बार जैसे तमाम स्थानों को 24 घंटे खुला रखने की मंजूरी भी सरकार द्वारा दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस फैसले से नए वर्ष के दौरान रात को भी सड़कों पर भारी संख्या में पर्यटकों के मौजूद रहने के आसार साफ तौर पर नजर आ रहे हैं। इस अवसर पर देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि जिले में व्यवस्था और अनुशासन को कायम रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं। वहीं दूसरी ओर एसपी सिटी सरिता डोभाल का कहना है कि नए वर्ष के दौरान पुलिस फोर्स का सख्त पहरा नजर आएगा और जगह जगह पर चैकपोस्ट लगाकर चेकिंग अभियान चलाए जायेंगे और शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले असामाजिक तत्वों पर भी कड़ी निगरानी रखी जायेगी और इसके लिए सभी प्रकार की तैयारियां कर दी गई है और शराब पीकर हुडदंग मचाने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में नए साल का जश्न मनाने आ रहे पर्यटकों के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है। बड़ी संख्या में देश-विदेश से उत्तराखंड सैलानी पहुंचने लगे हैं। मसूरी, नैनीताल, देहरादून ऋषिकेश हरिद्वार समेत तमाम स्थलों में ज्यादातर होटल रिजॉर्ट फुल हो गये है और नशे में वाहन चालकों की जांच व उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई होगी, होटल बार पब रेस्टोरेंट में ध्वनि प्रदूषण नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल व अन्य वाहनों से स्टंट पर नियंत्रण किया जाएगा, सैलानियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात होगा, सड़क व चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती होगी, सिनेमाघर व शॉपिंग मॉल में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात होगा, अग्निशमन सेवा को विशेष रूप से सक्रिय व तत्परता रखा जाएगा, अराजक व अवांछित तत्वों को रोकने के लिए सीमाओं पर चेकिंग होगी और अवांछित तत्वों पर नजर रखने के लिए एलआईयू को अलर्ट मोड़ पर रखा गया, कोविड-19 के नियंत्रण के लिए दिशानिर्देशों का पालन कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY