डीएवी पीजी कालेज में 4० प्रतिशत रहा मतदान

0
129

प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद, देर शाम आयेंगें परिणाम
देहरादून(नगर संवाददाता)। उत्तराखंड में महाविद्यालयों में कोरोना वायरस कोविड के चलते दो वर्ष बाद छात्र संघ चुनाव का बिगुल बजने के साथ ही चुनाव की बिसात बिछ चुकी और प्रदेश के महाविद्यालयों के साथ ही साथ डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव 2०22 का मतदान झोंकझोंक के बीच संपन्न हो गया है और सभी प्रत्याशियों का भाग्य मतदान के बाद मतपेटियों में बंद हो गया है और कौन प्रत्याशी मारेगा बाजी, अब यह देखना बडा ही दिलचस्प होगा, क्योंकि मतगणना के बाद देर शाम परिणाम घोषित किये जायेंगें। वहीं डीएवी पीजी कालेज में लगभग 4० प्रतिशत मतदान हुआ।
यहां प्रदेश के सबसे बड़े महाविद्यालय डीएवी पीजी कालेज में सुबह से ही प्रत्याशियों के समर्थकों व मतदाताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई और सभी समर्थक अपने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील करते रहे। डीएवी में सर्वाधिक 11 हजार से अधिक मतदाता है और केवल 41०० मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
वहीं डीएवी पीजी कालेज, डीबीएस पीजी कालेज, एमकेपी पीजी कालेज, एसजीआरआर पीजी कालेज एवं राजकीय महाविद्यालय मालदेवता में सभी प्रत्याशियों के समर्थक छात्र छात्राओं से अपने अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे थे और एमकेपी पीजी कालेज में अभाविप एवं एनएसयूआई गुट की छात्रायें आपस में भिडी और एक दूसरे पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया।
इस अवसर पर बताया गया कि प्रदेश के 119 राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय व चार सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों कुल 123 महाविद्यालयों में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। उसके तुरंत बाद मतगणना होगी और शाम को सभी कालेजों के छात्र संघ चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर सभी महाविद्यालयों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये।

LEAVE A REPLY