ईनामी बदमाशो पर दून पुलिस की कार्रवाई जारी: एसपी सिटी

0
116

देहरादून(सागर शर्मा)। दून और एसओजी की टीम ने इनामी बदमाशो दबोचे। इसके साथ ही देहरादून पुलिस ने तीन मामलों का खुलासा किया है। जमीनी धोखाधड़ी की मामले में एक साल से फरार इनामी आरोपी को प्रेमनगर पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया आरोपी पर 1० हजार का इनाम है मामले में एसपी सिटी सरिता डोभाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की,आरोपी एक साल से फरार चल रहा था।
पटेल नगर पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे 25,००० के इनामी अपराधी मोनू और रजनीश को अरेस्ट किया। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज है एसपी सिटी ने बताया कि लंबे वक्त से फरार इनामी अपराधियो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसओजी की टीमे दबिश दे रही है। आरोपी नशे का कारोबार करता था और लंबे वक्त से फरार था अरेस्टिंग कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। वही डालनवाला थाना पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। चोरों के पास से चोरी की स्कूटी एक अवैध देसी तमंचा 32बोर का राजधानी पुलिस ने बरामद किया एसपी सिटी ने बताया के आरोपी बेहद शातिर है और टेंट हाउस में दिहाड़ी मजदूरी का काम करने के बहाने आते थे और वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे आरोपियो का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

LEAVE A REPLY