ईमानदार आईपीएस अफसरों को कुर्सी का नहीं होता ‘मोहÓ

0
122

देहरादून(प्रमुख संवाददाता)। उत्तराखण्ड में काफी आईपीएस अफसर ऐसे देखने को मिले जिन्होंने कभी भी कुर्सी का मोह नहीं रखा और न ही उन्होंने किसी राजनेता के घर पर परिक्रमा करी और न ही उन्होंने कुर्सी पाने के लिए किसी राजनेता से वो वायदा किया जिसे वह आईपीएस के स्टार लगाकर उसकी गरिमा को ठेस पहुंचाते? नेटफिलक्स में सोनी नाम की एक फिल्म देखने को मिली जिसमें पति पत्नी आईपीएस अफसर होते हैं और पुरूष आईपीएस अफसर तो पॉवर का गेम समझते हुए अपनी नौकरी को उसी राह पर ढाल लेते हैं लेकिन महिला आईपीएस अफसर वर्दी की गरिमा से कोई समझौता नहीं करती और जब एक महिला दरोगा को एक राजनेता का बेटा और कुछ युवक उसके साथ अभद्रता और मारपीट कर उसे अपनी पॉवर का डर दिखाते हैं तो महिला आईपीएस दरोगा के साथ खडी हुई दिखाई देती है जिसके बाद उसके आईपीएस पति ने अपनी आईपीएस पत्नी को कहा कि वह आईपीएस की तरह ही सोचा करे तो महिला आईपीएस ने अपने पति के इस ज्ञान को नजर अंदाज कर अपने आईपीएस होने का इकबाल दिखाते हुए जिस तरह से राजनेता के पुत्र पर बडी-बडी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराकर उसकी चौदह दिन के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड न्यायालय से मांगी तो उसे देखकर यह नजर आया कि जहां हकीकत में राज्य के अन्दर ऐसे आईपीएस अफसर मौजूद हैं वहीं फिल्मों में भी कुछ आईपीएस अफसर अपनी वर्दी को कभी किसी का गुलाम नहीं बनने देते?
उत्तराखण्ड में जहां काफी आईपीएस अफसर कुर्सी पाने के लिए कुछ भी कर गुजरने को आगे आये वहीं कुछ ईमानदार आईपीएस अफसर ऐसे भी देखने को मिले जिन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री तक को साफ कह दिया कि आईपीएस की वर्दी उन्होंने किसी की गुलामी के लिए नहीं पहनी है और न ही उन्हें किसी पोस्टिंग का शौक है इसलिए राज्य में ऐसे आईपीएस अफसरों को राज्य की जनता भी सैल्यूट कर उन्हें अपना आदर्श मानती है।

LEAVE A REPLY