देहरादून(संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में कोविड के बूस्टर डोज के लिए लगाए गए कैम्प का अवलोकन किया।
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है की जिन लोगों ने अभी बूस्टर डोज नहीं लगवाई है, बूस्टर डोज जरूर लगवाएं। इसके लिए नियमित कैम्प लगाए जायेंगे।
उल्लेखनीय है कि बीते रोज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली और कोविड से निपटने के लिए अधिकारियों व जिलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
जनपदों में बूस्टर डोज के लिए कैम्प लगाए जाएं। सभी जनपदों में कंट्रोल रूम सक्रिय किये जाएं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के जो भी नये मामले आयेंगे, उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग भी कराई जाए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि बूस्टर डोज लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किये जाने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि इसका विभिन्न माध्यमों से व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार भी किया जाए। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने भी कोरोना को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते हुए उन्हें अलर्ट रहने के निर्देश दिये गये।