ध्वस्तीकरण पर मंत्री जोशी से मिले मसूरी के स्थानीय लोग, मिला सकारात्मक भरोसा

0
146

देहरादून(नगर संवाददाता)। देहरादून मसूरी मार्ग पर जिला प्रशासन द्वारा हुई ध्वस्तीकरण मामले को लेकर न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप कार्यालय में मसूरी के स्थानीय लोगों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात उनके समक्ष प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही पर नाराजगी व्यक्त की।
इस दौरान जिस पर मंत्री गणेश जोशी ने सभी स्थानीय निवासियों को सकारात्मक भरोसा देते हुए उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी के अंदर वन टाइम सेटेलमेंट की घोषणा की है, और शीघ्र ही बातचीत करके एक पॉलिसी बनाकर सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में स्थानीय लोगों को नुकसान न हो वह अपना रोजगार चला सके। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि मसूरी रोड पर बने दुकानों में मैगी प्वाइंटों पर कुछ बाहरी लोगों द्वारा वहां पर आकर बड़ी-बड़ी दुकानें बना दी है। उन्होंने कहा कि जिस पर कई अनैतिक कार्य किए जा रहा है, जिसके तहत वहां पर कार्यवाही प्रशासन द्वारा की गई है। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हमने यह सुनिश्चित किया है कि जो वहां के स्थानीय निवासी हैं उनको परेशान नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि और आगे जो नए निर्माण वहां पर होंगे बिना अनुमति और उसमें अगर गलत गतिविधियां हुई तो उसको बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा उन पर कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने यह भी कहा कि सरकार की यह मंशा बिल्कुल भी नही है कि वह आम जनता के परेशान करें लेकिन जो गलत कार्य कर रहे है उनको कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर अनेकों क्षेत्रवासी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY