वैलडन पुष्कर आप जिओ हजारों साल

0
153

देहरादून(प्रमुख संवाददाता)। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एमसीडी चुनाव प्रचार में उतरे हुये हैं और भाजपा को जीत दिलाने के लिए उन्होंने अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है वहीं आज वह भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले और उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि आप जिओ हजारो साल। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच उत्तराखण्ड के विकास को लेकर लम्बा मंथन हुआ और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पुष्कर सिंह धामी की धर्मान्तरण कानून बनाये जाने को लेकर पीठ थपथपाई और उन्हें शाबाशी देते हुए कहा कि वैलडन पुष्कर। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया कि उन्होंने शीतकालीन सत्र के दौरान दो अह्म विधेयक सदन में पास किये हैं जिसमें एक धर्मान्तरण विरोधी विधेयक और दूसरा उत्तराखण्ड की महिलाओं को सरकारी सेवाओं में तीस फीसदी क्षैतिज आरक्षण सुनिश्चित करने का था इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सीएम को कहा कि वह ऐसे ही राज्य का विकास करते हुए आगे बढ़े।

LEAVE A REPLY