प्रमुख संवाददाता
देहरादून। दिल्ली में होने जा रहे एमसीडी चुनाव में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री को भाजपा हाईकमान ने चुनाव प्रचार की कमान सौंप रखी है और उन्होंने जिस तरह से वहां भाजपा के पक्ष में आक्रामक प्रचार शुरू कर रखा है उससे सभी राजनीतिक दलों में हलचल मची हुई है। वहीं एमसीडी चुनाव के दौरान उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने विधानसभा में धर्मान्तरण कानून लागू कर उसमें बडी सजा का प्रावधान रखने पर वह देश के संतो की नजर में जहां हीरो बन गये हैं वहीं एमसीडी चुनाव में भी इस कानून को लेकर भाजपा चमक गई है और इसी के चलते राज्य के मुख्यमंत्री को आशा है कि दिल्लीवासी एमसीडी चुनाव में भाजपा को अपना साथ देंगे क्योंकि दिल्ली में केजरीवाल ने भ्रष्टाचार बढाने का काम किया है। धर्मान्तरण कानून का मास्टर स्ट्रोक जिस तरह से राज्य के मुख्यमंत्री ने दिल्ली में होने जा रहे एमसीडी के दौरान किया है उससे भाजपा को आशा की किरण दिखाई दे रही है कि दिल्ली में एमसीडी चुनाव के परिणाम उनके पक्ष में आयेंगे।
उल्लेखनीय है कि भाजपा हाईकमान जेपी नड्डा ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिल्ली में होने जा रहे एमसीडी चुनाव के प्रचार प्रसार की कमान सौंप रखी है। दिल्ली में उत्तराखण्ड प्रवासियों की लाखों संख्या होने के कारण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को वहां प्रचार प्रसार का मिशन सौंपा गया है और इसी मिशन को आगे बढाते हुए पुष्कर सिंह धामी ताबडतोड प्रचार प्रसार कर रहे हैं और हैरानी वाली बात है कि जब उनका काफिला सडकों पर निकलता है तो हर तरफ पुष्कर धामी, पुष्कर धामी का शोर मचने लग जाता है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अप्रवासी उत्तराखण्डियों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कितनी बडी पैठ बनाये हुये हैं। एक ओर जहां दिल्ली में एमसीडी के चुनाव का घमासान मचा हुआ है वहीं राज्य के मुख्यमंत्री ने दो दिन तक चले विधानसभा सत्र में धर्मान्तरण कानून को विधानसभा में पारित कराकर उसमें जिस तरह से बडी सजा का प्रावधान रखा है उससे देश का संत समाज उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राजनीति का असली हीरो मान रहा है और उनका कहना है कि जिस तरह से राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में धर्मान्तरण कानून को हरी झण्डी दी और उसमें सजा का बडा प्रावधान रखा उसको लेकर सभी राज्यों को उत्तराखण्ड की राह पर चलना चाहिए। संत समाज ने धर्मान्तरण कानून को लागू किये जाने को लेकर जिस तरह से देशभर में पुष्कर सिंह धामी की पीठ थपथपाई है उससे उनका राजनीतिक कद एक बार फिर काफी ऊंचा हो गया है क्योंकि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उन्हें अपना सखा और छोटा भाई मानकर उन्हें राज्य के विकास के लिए फ्रीहैंड किये हुये हैं जिसके चलते वह बडे-बडे फैसले लेेने में नहीं हिचकिचा रहे। एमसीडी चुनाव के बीच जिस तरह से उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री ने धर्मान्तरण कानून को राज्य में लागू किया है उससे दिल्ली में भी इस कानून के चलते भाजपा की चमक काफी बडी दिखाई दे रही है। वहीं आज सुबह दिल्ली के शादरा में एमसीडी चुनाव को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री ने सडकों पर अपना रोड-शो निकाला और उनके रोड-शो में सैकडों लोगों का हुजूम उमडा उससे राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पूर्ण आशा है कि एमसीडी के चुनाव में दिल्ली की जनता भाजपा को अपना मत देगी और उससे एमसीडी को एक मजबूत बोर्ड मिलेगा। देशभर के संत समाज ने उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेकर जो विश्वास दिखाया है उससे आने वाले 2०24 के लोकसभा चुनाव में भी राज्य के अन्दर भाजपा का परचम अभी से लहराये जाने की सम्भावनायें प्रबल दिखने लगी है।