देहरादून(नगर संवाददाता)। प्रदेश में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार चरमराई हुई कानून व्यवस्थाएं शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की समस्याओं को लेकर सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली और जैसे ही पदयात्रा रिस्पना पुल से पहुंची तो पुलिस ने बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया और इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक हुई और यहां तक की पुलिस को प्रदर्शनकारियों को लाठियों से भी धकेलना पड़ा और बाद में सभी वहीं बैरीकैडिंग पर धरने पर बैठ गये।
यहां सुराज सेवा दल के कार्यकर्ता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी के नेतृत्व में
एलआईसी भवन धर्मपुर में इकटठा हुए और वहां से विधानसभा तक पदयात्रा निकालकर प्रदेश में बढ़ते हुए भ्रष्टाचार चरमराई हुई कानून व्यवस्थाएं शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की समस्याओं को लेकर सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली और जैसे ही पदयात्रा रिस्पना पुल से पहुंची तो पुलिस ने बैरीकैडिंग लगाकर सभी को रोक लिया और इस बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोंकझोंक व धक्का मुक्की हुई और वहां पर जमकर प्रदर्शन किया और बैरीकैडिंग के पास धरने पर बैठ गये। इस अवसर पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार जन समस्याओं को उठाते हुए आ रहे है लेकिन उन पर सरकार की ओर से किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है जो चिंताजनक है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य की स्थिति चरमराई हुई है और सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है लगातार प्रदेश भर से स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव की खबरे आ रही है और सरकार उनका संज्ञान नहीं ले रही है जिसका पुरजोर तरीके से विरोध किया जायेगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार कानून व्यवस्था चरमरा रही है और अंकिता हत्याकांड, अंकित भंडारी का लापता होना और दुष्कर्म की जिस प्रकार से घटनायें बढ़ती जा रही है और सरकार इस पर रोक नहीं लगा पा रही है। जो चिंताजनक है। इस अवसर पर अनेकों वक्ताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस अवसर पर सुराज सेवा दल के अनेकों कार्यकर्ता शामिल रहे।