इधर विधानसभा सत्र उधर पिकनिक स्पॉट पर हत्या

0
203

देहरादून(सागर शर्मा)। इधर राजधानी में विधानसभा सत्र को लेकर शहरभर में चौकसी का दावा किया जा रहा था वहीं शहर के बीचोबीच पिकनिक स्पॉट पर एक युवक की हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड से आवाम के मन में एक डर देखने को मिला। वहीं पुलिस हत्यारों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है लेकिन पिकनिक स्पॉट पर हत्याकांड होना कई सवालों को जन्म दे रहा है कि क्या शहर के पिकनिक स्पॉट भी अब सुरक्षित नहीं रह गये?
पिकिनिक स्पॉट पर हुई हत्या से इलाके के लोगो मे दहशत है वही मौके पर फील्ड यूनिट टीम पहुँची और कार्रवाई की। युवक की पहचान 35 वर्षीय मोहसिन निवासी मेहुवाला के रूप में हुई है। मृतक मोहसिन कल देर शाम से लापता था और पेशे से ई रिक्शा चालक था बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कल देर शाम दो-तीन लोग रिक्शे से किराए पर करकर मोहसिन को लेकर गुच्चूपानी गए जिसके बाद मोहसिन का कूछ पता नही लग पाया। वही घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी सरिता डोभाल भी मौके पर पहुँची और थाना पुलिस के साथ आसपास के सीसीटीवी खंगाले। एसपी सिटी ने बताया की पुलिस हर एंगल से पूछताछ कर रही है जल्द ही हत्यारो को गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक मृतक के शव पर चोटो के कई निशान है, संभवत: किसी पत्थर से हत्या को अंजाम दिया गया है जिस से मोहसिन की मौत हुई हत्या के पीछे की वजह का अभी तक पता नही चल पाया है मृतक के परिजनों से भी बात की जा रही है। एसपी के मुताबिक पुलिस फोर्स जल्द घटना का खुलासा कर हत्यारो को अरेस्ट करेगी। एसपी सिटी ने कहा मामले की लगातार जांच की जा रही है हर सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है जल्द ही हत्यारो को अरेस्ट कर जेल भेजा जाएगा।

LEAVE A REPLY