कांग्रेसी विधायकों ने धरना देकर उठाई अपनी अपनी समस्यायें

0
127

देहरादून(नगर संवाददाता)। कांग्रेस के विधायकों ने सदन की कार्यवाही होने से पूर्व अनेक समस्याओं को लेकर विधानसभा की गैलरी में धरना दिया और उप नेता सदन भुवन कापडी ने खटीमा का शोषण बंद करने, तिलकराज बेहड ने किच्छा में हाल ये गुंडागर्दी, विधायक मदन सिंह बिष्ट ने विधानसभा सत्र गैरसैंण में शुरू करने की मांग की।
इस अवसर पर उप नेता सदन भुवन कापडी ने कहा कि खटीमा का शोषण किया जा रहा है ाअैर लकड़ी व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है और वहीं किसानों का भी लगातार शोषण किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से बन महौलिया में गन्ना सेंटर चालू करने की मांग की है और कहा कि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज किया जायेगा। विधायक मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि शीतकालीन सत्र को दून में कराये जाने के बजाय गैरसैंण भराडीसैण में होना चाहिए था लेकिन सरकार किसी भी प्रकार की दिलचस्पी नहीं ले रही है। इस अवसर पर किच्छा विधानसभा क्षेत्र के विधायक तिलकराज बेहड ने कहा कि किच्छा में जंगलराज चल रहा है। उन्होंने कहा कि जिला ऊधम सिंह नगर की किच्छा विधानसभा में सत्ताधारी नेताओं के इशारे पर बढ़ रही गुडागर्दी, अवैध खनन, गौ मांस की तस्करी पुलिस की मिलीभगत से पनप रहे अपराधियों पर अंकुश लगाने व कानून व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग सरकार से की है।
इस अवसर पर किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा कि क्षेत्र में लगातार गुडागर्दी बढ़ रही है और सत्ताधारी दल के इशारे पर पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं व व्यापारियों का लगातार उत्पीडऩ कर रही है और अब तक आठ लोगों को जख्मी कर दिया है और उनके हाथ, पैर तोड़ दिये है और पुलिस ने मामूली धाराओं में चालान किये है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी सीओ पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं कर पा रहे है। उन्होंने कहा कि आज किच्छा में जंगलराज चल रहा है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमले किये जा रहे है और क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी की मिलीभगत से मामूूली धाराओं में मुकदमें दर्ज कर खानापूर्ति करके गिरफ्तारी कर ली जाती है। उन्होंने कहा कि अपराधियों का पुलिस की वर्दी का कोई खौफ नहीं बचा है और कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है जिस कारण व्यापारियों में भी भारी रोष है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन सीओ की मिली भगत से और सत्ताधारी दल के संरक्षण मे ंखूब चल रहा है और रात्रि दो बजे अवैध खनन की गाडियां नदियों से निकाली जाती है और इससे प्रदेश को राजस्व की हानि किच्छा पुलिस के अधिकारियों की मिली भगत से की जा रही है। उन्होंने कहा कि तालाब खुदाई के नाम पर उठ रही मिट्टी को सत्ताधारी नेताओं के इशारे पर बेचा जा रहा है और सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बड़े सुनियोजित तरीके से गौ मांस की तस्करी सत्ताधारी नेताओं के संरक्षण में की जा रही है और गौ मांस तस्करों को किच्छा पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी गौ तस्करों के साथ बाजार में खुलेआम घूमते हुए नजर आते है जो कि साफ दर्शाता है कि किच्छा में कानून व्यवस्था का क्या हाल है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस पर त्वरित कार्यवाही करनी चाहिए और सरकार इस ओर ठोस कार्यवाही नहीं करती है तो प्रदेश भर में व्यापक स्तर पर आंदोलन चलाया जायेगा।

LEAVE A REPLY